लाइव न्यूज़ :

Vodafone-Idea बने अब Vi, नया लोगो हुआ लॉन्च, टैरिफ बढ़ने के संकेत

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2020 14:00 IST

वित्तीय संकट से जूझ रही वोडाफोन और आइडिया ने मिलकर नया ब्रांड 'VI' की घोषणा की। कंपनी ने सोमवार को अपने इस ब्रांड को रीलॉन्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन-आइडिया बने अब Vi, रिब्रांडिंग की घोषणावोडाफोन के वी और आइडिया के आई को मिलाकर नया ब्रांड 'VI' बनाया गया है

वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) अब Vi  बन गई है। कंपनी ने सोमवार को अपने रिब्रांडिंग की घोषणा करते हुए नए ब्रांड वीआई (VI) को लॉन्च किया। वोडाफोन के वी और आइडिया के आई को मिलाकर नया ब्रांड 'VI' बनाया गया है। कंपनी ने इस तरह से अपने लोगो को एक नई पहचान देने की कोशिश की है। जियो के आने के बाद दोनों कंपनियों ने 2018 में आपस में विलय की घोषणा की थी। 

दरअसल, कंपनी इस समय कठिन दौर से गुजर रही है। अधिकारियों ने बताया है कि इस नए ब्रांड को लाने के पीछे का उद्देश्य कॉल्स की बेहतर गुणवत्ता और इसके जुड़ी सेवाओं को और बेहतर करना है। कंपनी के सीईओ रविन्दर टक्कर ने नए ब्रांड को लांच करते हुए कहा ये एक अहम कदम है और इसी के साथ एकीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नई वेबसाइट अब www.myvi.in होगी। हालांकि पुरानी वेबसाइट भी काम करती रहेगी।

टैरिफ बढ़ाने के संकेत

इस मौके पर वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रविंदर टक्कर ने कहा कि पूर्व में कंपनी शुल्क बढ़ाने से नहीं हिचकिचाती थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नियामक और सरकार को न्यनूतम दर की अधिकतम सीमा तय करने के लिए कदम उठाना चाहिए। 

वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने पिछले सप्ताह इक्विटी और ऋण के जरिये 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। इससे कंपनी को परिचालन में बने रहने में मदद मिलेगी। इस राशि से नकदी संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी को बड़ी राहत मिल सकेगी।

बता दें कि एजीआर भुगतान मामले में हाल में सुप्रीम कोर्ट से कंपनियों को राहत मिली है। कोर्ट ने इसके भुगतान के लिए 10 साल का समय दिया है। एजीआर का 10 प्रतिशत कंपनी को चालू वित्त वर्ष में और बाकी का 10 किस्तों में कंपनियों को चुकाना है। अगले 10 साल में चुकाना है। वोडाफोन-आइडिया पर 58,000 करोड़ रुपये से अधिक का एजीआर बकाया है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?