लाइव न्यूज़ :

जियो से सितंबर में जुड़े 70 लाख नये उपभोक्ता, वोडाफोन-आइडिया सहित एयरटेल को 'नुकसान'

By भाषा | Updated: November 20, 2019 06:27 IST

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तक घरेलू दूरसंचार बाजार में वोडाफोन आइडिया 31.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद जियो के पास 30.26 प्रतिशत और भारती एयरटेल के पास 27.74 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने 49 लाख से अधिक उपभोक्ता सितंबर में गंवाएवायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या मासिक आधार पर 0.23 प्रतिशत बढ़कर 117.37 करोड़ पर पहुंची

दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के बीच जारी खींचतान के मद्देनजर सितंबर महीने में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने 49 लाख से अधिक उपभोक्ता गंवा दिये। हालांकि जियो ने इस दौरान 69.83 लाख नये उपभोक्ता जोड़े। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, जीएसम, सीडीएमए और एलटीई मिलाकर कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर 2019 के अंत तक मासिक आधार पर 0.23 प्रतिशत बढ़कर 117.37 करोड़ पर पहुंच गयी। अगस्त अंत तक इनकी संख्या 117.1 करोड़ थी। नियामक ने कहा कि सितंबर अंत तक शहरी क्षेत्रों में वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या कम होकर 65.91 करोड़ पर आ गयी।

हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या बढ़कर 51.45 करोड़ पर पहुंच गयी। आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर में 23.8 लाख कम होकर 32.55 करोड़ पर आ गयी। इसी तरह वोडाफोन आइडिया ने भी सितंबर में 25.7 लाख उपभोक्ता गंवाये और इसके उपभोक्ताओं की संख्या 37.24 करोड़ पर आ गयी। हालांकि रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 69.83 लाख बढ़कर 35.52 करोड़ पर पहुंच गयी।

सितंबर अंत तक के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू दूरसंचार बाजार में वोडाफोन आइडिया 31.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद जियो के पास 30.26 प्रतिशत और भारती एयरटेल के पास 27.74 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। सरकारी कंपनी एमटीएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या 8,717 कम होकर 33.93 लाख पर आ गयी।

हालांकि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या 7.37 लाख बढ़कर 11.69 करोड़ पर पहुंच गयी। वायरलेस उपभोक्ताओं का घनत्व अगस्त अंत तक प्रति सौ की आबादी पर 88.77 तथा जो एक महीने बाद बढ़कर 88.90 पर पहुंच गया।

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोनरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

कारोबारReliance AGM 2025: एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार, 3.2 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट की पेशकश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी