लाइव न्यूज़ :

Spain and Dubai Tour: स्पेन और दुबई की 11 दिवसीय यात्रा पर सीएम बनर्जी रवाना, ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ में लेंगी भाग, जानें शेयडूल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2023 10:58 IST

हम तीन दिन तक मैड्रिड में रहेंगे। इस दौरान हम एक वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अनिवासी बंगालियों से मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।पहला विदेशी दौरा होगा क्योंकि केंद्र ने ‘‘उन्हें पहले आवश्यक अनुमति नहीं दी थी’’।मैड्रिड में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11 दिन विदेश में रहेंगी। ममता ने कहा कि मैं पांच साल बाद (विदेश यात्रा पर) जा रही हूं। स्पेन और दुबई का एक दिवसीय दौरा। सीएम ममता इस दौरान कई फुटबॉल क्लब भी जा सकती हैं। बिजनेस के साथ-साथ कई क्षेत्र का भी दौरा करेंगी। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन और दुबई की 11 दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार सुबह रवाना हो गईं। इस दौरान वह राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए व्यावसायिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। बनर्जी ने सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरी।

बनर्जी संपर्क उड़ान की अनुपलब्धता के कारण रात में दुबई में ही रहेंगी और अगले दिन स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए रवाना होंगी। उन्होंने राज्य सचिववालय ‘नबन्ना’ में मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हम तीन दिन तक मैड्रिड में रहेंगे। इस दौरान हम एक वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अनिवासी बंगालियों से मिलेंगे।

वहां से हम बार्सिलोना के लिए ट्रेन लेंगे, जहां हम ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह पांच साल में उनका पहला विदेशी दौरा होगा क्योंकि केंद्र ने ‘‘उन्हें पहले आवश्यक अनुमति नहीं दी थी’’।

बनर्जी के साथ मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी और प्रसिद्ध कोलकाता फुटबॉल क्लब मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस समय लंदन में हैं और वह मैड्रिड में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्पेन इस साल के अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश था और इसने हमारे फिल्म महोत्सवों में भी भाग लिया था। वे (परिधान) निर्माण में अच्छे हैं। हमें उम्मीद है कि वे इस साल के बीजीबीएस में भाग लेंगे।’’ बनर्जी ने कहा कि वह और प्रतिनिधियों का उनका दल दुबई लौटेगा, जहां बीजीबीएस पर एक बैठक और कुछ अन्य बैठकें निर्धारित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘23 सितंबर को कोलकाता लौटने से पहले हम डेढ़ दिन दुबई में रहेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कई विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल क्लबों का घर माने जाने वाले बार्सिलोना में अपने प्रवास के दौरान किसी फुटबॉल क्लब के पदाधिकारी से मिलेंगी, इस पर बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ नया होने दीजिए। मैं वहां जा रही हूं और मैं बंगाल के लिए कुछ करना चाहती हूं।’’

राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि बनर्जी अपने बार्सिलोना प्रवास के दौरान ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास से मुलाकात कर सकती हैं। बनर्जी ने राज्य के लोगों से उनकी अनुपस्थिति के दौरान कानून-व्यवस्था को बाधित करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम