लाइव न्यूज़ :

Vibrant Gujarat Global Summit 2023: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे, पीएम मोदी को रोबोट ने चाय पिलाई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2023 14:06 IST

Vibrant Gujarat Global Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के साइंस सिटी पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे। 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

Vibrant Gujarat Global Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी ने अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस बीच कार्यक्रम में मोदी को रोबोट ने चाय पिलाई। प्रधानमंत्री मोदी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी शुरुआत की। मोदी ने 2003 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य राज्य को उद्योग और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर अग्रणी बनाना था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 20 साल पहले हमने एक छोटा सा बीज बोया था आज वह इतना विशाल वट-वृक्ष बन गया है। बरसों पहले मैंने कहा था कि वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ ब्रांडिंग का आयोजन भर नहीं है बल्कि इससे बढ़ कर बॉन्डिंग का आयोजन है... यह बॉन्ड मेरे और गुजरात के सात करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुझे स्वामी विवेकानंद की बात याद आ रही है। हर काम को तीन चरणों से गुजरना पड़ता है, पहले लोग इसका उपहास उड़ातें है, फिर विरोध करते हैं, बाद में उसे स्वीकार कर लेते हैं।

2001 में आए भीषण भूकंप से भी पहले गुजरात लंबे समय तक अकाल की स्थिति से जूझ रहा था। भूकंप से लाखों लोग प्रभावित हुए... इस बीच एक और घटना घटी गोधरा की हृदयविदारक घटना हुई और उसके बाद गुजरात हिंसा की आग में जल उठा।

जो लोग एजेंडा लेकर चलते थे वे उस समय भी घटनाओं का अपने तरीके से आंकलन करने में जुटे हुए थे। कहा गया कि गुजरात से युवा, व्यापारी, उद्योग सब पलायन कर जाएंगे... दुनिया में गुजरात को बदनाम करने की साजिश रची गई। कहा गया गुजरात कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। उस संकट में मैंने संकल्प लिया कि चाहे परिस्थितियां जैसी भी हो गुजरात को इससे बाहर निकालकर रहूंगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी