लाइव न्यूज़ :

वेदांता ने कहा, वह जाम्बिया की जेडसीसीएम के साथ बातचीत शुरू करने को उत्सुक

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:32 IST

Open in App

प्राकृतिक संसाधन के कारोबार से जुड़ी वेदांता रिर्सोसेज ने बुधवार को कहा कि वह जाम्बिया की सरकारी कंपनी जेडसीसीएम के साथ बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर उत्सुक है। कंपनी ने अफ्रीकी देश में कोनकोला कॉपर माइन्स के आसपास रहने वाले समुदाय और स्थानीय अर्थव्यवस्था की बेहतरी समेत परिचालन से जुड़े कार्यों में 1.5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता दोहरायी है। हाल ही में खनन समूह ने कहा था कि एक मध्यस्थ न्यायाधिकरण ने विभिन्न मामलों में से कुछ में अपने अंतिम निर्णय में कहा कि जेडसीसीएम ने वेदांता रिसोर्सेज के कोनकोला कॉपर माइन्स (केसीएम) शेयरधारक समझौतों में प्रदान किए गए विवाद समाधान प्रावधानों का उल्लंघन किया है। उसके बाद कंपनी ने यह बयान दिया। वेदांता के ग्रुप सीईओ सुनील दुग्गल ने एक बयान में कहा, ‘‘... वेदांता जाम्बिया की जेडसीसीएम के साथ बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर उत्सुक है। साथ ही हम अफ्रीकी देश में कोनकोला तांबा खदानों के आसपास रहने वाले समुदाय और स्थानीय अर्थव्यवस्था की बेहतरी समेत परिचालन से जुड़े कार्यों में 1.5 अरब डॉलर के निवेश को प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वेदांता केसीएम और जाम्बिया को तांबा उत्पादन में दुनिया में अग्रणी बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के लोगों तथा वहां की सरकार के साथ काम को लेकर काफी सकारात्मक है...।’’ वेदांता रिर्सोसेज की केसीएम में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि जाम्बियाई सरकार ने अपनी सरकारी खनन निवेश कंपनी जेडसीसीएम आईएच के जरिये 20.6 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी हुई है। वेदांता और जाम्बिया लंदन में केसीएम मामले में मध्यस्थता न्यायाधिकरण में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। जाम्बिया सरकार ने वेदांता पर लाइेंस शर्तों के उल्लंघन और वादे के अनुसार निवेश नहीं करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?