लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express Train: उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी देंगे सौगात, जानें दिल्ली और देहरादून ​​यात्रा समय और किराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 24, 2023 18:23 IST

Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर के जरिए इस खबर की घोषणा की।उत्तराखंड में अपनी पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन यूनिट होगी। उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। 

Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तराखंड को सौगात देने जा रहे हैं। दिल्ली-देहरादून मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई (गुरुवार) को नए रूट पर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर के जरिए इस खबर की घोषणा की।

इस ट्रेन के शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड में अपनी पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन यूनिट होगी। यह उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री इस अवसर पर नए विद्युतीकृत रेल खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​यात्रा का समय, ठहराव और किराया-

सभी वंदे भारत ट्रेनों की तरह इस रूट की यूनिट से दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आएगी। इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन को फिलहाल करीब 6 घंटे लगते हैं, जबकि सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को करीब 5 घंटे लगेंगे। वर्तमान में दिल्ली और देहरादून के बीच सात ट्रेनें चलती हैं।

सूची में शामिल सेवाओं में शताब्दी, जनशताब्दी, उत्तरांचल एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस और नंदा देवी एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस कई पर्यटन स्थलों पर रुकेगी।

एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया लगभग 1,425 रुपये हो सकता है

राष्ट्रीय राजधानी और देहरादून के बीच यात्रा के दौरान इसके मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में रुकने की उम्मीद है। हालांकि, रूट की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

हालांकि, दिल्ली से शाम 5 बजे और देहरादून से सुबह 8 बजे सेवा शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय रेलवे ने अभी तक विशिष्ट किराया जानकारी जारी नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसी चेयर कार को नई दिल्ली से देहरादून ले जाने और इसके विपरीत लेने पर 915 रुपये का खर्च आएगा। एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया लगभग 1,425 रुपये हो सकता है।

देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 25 मई को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।’’ पीएमओ के मुताबिक यह उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जो विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ, राज्य की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा के एक नए युग की शुरुआत करेगी।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निर्माण स्वदेश में किया गया है और यह ‘कवच’ तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। पीएमओ ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के स्वच्छ साधन प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप भारतीय रेलवे देश में रेल मार्गों का सौ प्रतिशत विद्युतीकृत करने की कोशिश में है।

इस दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री उत्तराखंड में नए विद्युतीकृत रेल लाइन खंडों को देश को समर्पित करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इसके साथ ही उत्तराखंड में पूरे रेल मार्ग का 100 प्रतिशत विद्युतीकृत पूरा हो जाएगा। उसने कहा, ‘‘विद्युतीकृत खंडों पर बिजली द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों के परिणामस्वरूप ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी और ढुलाई क्षमता भी बढ़ेगी।’’

टॅग्स :Vande Bharatपुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्डUttarakhandBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम