लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, 14 को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी, जानें क्या है रूट और रफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2023 15:07 IST

Vande Bharat Express: असम सरकार आगामी रोंगाली बिहू के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें यहां 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के सामने 11,140 नृतक प्रस्तुति देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी असम दौर के समय ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पश्चिम बंगाल में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम वाणिज्यिक परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली, पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने इस क्षेत्र में वंदे भारत की शुरुआत के मौके पर एक भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ जी हां, यह सच है पूर्वोत्तर में जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। हम प्रधानमंत्री के गुवाहाटी दौरे के समय 14 अप्रैल को इसे शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’’

असम सरकार आगामी रोंगाली बिहू के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें यहां 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के सामने 11,140 नृतक प्रस्तुति देंगे। इसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाने की उम्मीद है। अधिकारी के अनुसार, वह राज्य के दौर के समय ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

एनएफआर वर्तमान में केवल पश्चिम बंगाल में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाता है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छह मार्च को कहा था कि दिसंबर 2024 तक वंदे भारत सिक्किम के रंग्पो तक पहुंच जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम वाणिज्यिक परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इसके परीक्षण के दौरान गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होती है। भारत में अधिकतर रेल की पटरियों पर तेज रफ्तार ट्रेन नहीं चल सकती इसलिए ट्रेन को अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता है। एनएफआर के एक अधिकारी ने बताया नई गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 

टॅग्स :Vande Bharat ExpressअसमAssamVande Bharat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम