लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: कल सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, तेलंगाना में 11300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेंगे, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 14:44 IST

Vande Bharat Express: हैदराबाद के समीप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बीबीनगर और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।यात्रा का समय लगभग साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा और विशेषरूप से यह तीर्थयात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 720 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के अलावा तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद के दौरे के दौरान मोदी यहां परेड ग्राउंड में एक जनसभा में भी हिस्सा लेंगे।

 

वह हैदराबाद के समीप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बीबीनगर और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे और रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के तिरुपति मंदिर शहर से जोड़ने वाली सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस तीन महीने से भी कम अवधि के भीतर तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा और विशेषरूप से यह तीर्थयात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 720 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसकी योजना इस तरह से बनाई जा रही है कि यह विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस एक बुहत ही सुंदर रेलवे स्टेशन के रूप में नजर आएगा। रेलवे की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है बृहस्पतिवार को कहा गया कि यात्रा के दौरान, मोदी हैदराबाद-सिकंदराबाद क्षेत्र के उपनगरीय खंड में 13 नयी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एमएमटीएस) सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जो यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगे।

वह सिकंदराबाद-महबूबनगर परियोजना के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 85 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक फैली यह परियोजना लगभग 1,410 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई है। यह परियोजना निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने में सहायता करेगी।

परेड ग्राउंड में सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एम्स बीबीनगर, हैदराबाद की आधारशिला रखेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में पहले कहा गया था कि यह देश भर में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का प्रमाण है।

मोदी 7,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। ये सड़क परियोजनाएं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करेंगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायता करेंगी। मोदी का उसी दिन हैदराबाद दौरे के बाद तमिलनाडु के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। 

टॅग्स :Vande Bharat ExpressहैदराबादhyderabadतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स