लाइव न्यूज़ :

विधायकों का वेतन 35000 और मंत्री को मिलेगा 50000 रुपये, यूपी में नौ साल बाद बढ़ा वेतन और भत्ता, इजाफे से सरकार पर 105 करोड़ 21 लाख 63 हजार रुपए का बोझ

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 14, 2025 19:05 IST

अखिलेश यादव के शासनकाल में बढ़ा था विधायकों का वेतन-भत्ता. चार दिन के मानसून सत्र में एमएलए और एमएलसी के लिए सौगात लाया.

Open in App
ठळक मुद्देवेतन भत्ते के इजाफे से सरकार पर 105 करोड़ 21 लाख 63 हजार रुपए का आएगा बोझ.सदस्य एवं मंत्रीगण सुख-सुविधा अधिनियम विधेयक, 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया.विधायकों का दैनिक भत्ता 2000 से बढ़ाकर उसे 2500 रुपए किया जाएगा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश का चार दिनों चला मानसून सत्र एमएलए और एमएलसी के लिए खुशियों की सौगात लाने वाला रहा. इस सत्र के दौरान भले की सदन की कार्रवाई दो दिन पूरी तरह बाधित रही. दो दिनों तक सदन पूरे समय तय नहीं चला, लेकिन इस दौरान नए बने एमएलए और एमएलसी को नया आईपैड मिला और सदन के अंतिम दिन सभी एमएलए और एमएलसी के वेतन में इजाफा करने संबंधी विधेयक को सदन की मंजूरी मिल गई. इस संबंध में सदन में रखे गए उत्तर प्रदेश विधानमंडल सदस्य एवं मंत्रीगण सुख-सुविधा अधिनियम विधेयक, 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया.

इस विधेयक के पारित होने से अब विधायकों (एमएलए) का वेतन 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपए हो जाएगा. जबकि मंत्रियों का वेतन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया जाएगा. निर्वाचन क्षेत्र भत्ता भी 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपए हो जाएगा. जबकि विधायकों का दैनिक भत्ता 2000 से बढ़ाकर उसे 2500 रुपए किया जाएगा.

जनसेवा कार्यों के लिए दिया जाने वाला दैनिक भत्ता 1500 से बढ़ाकर 2000 रुपए किया जाएगा. सरकार के इस फैसले का लाभ सूबे के 403 एमएलए (विधायक) और 100 एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) को मिलेगा. राज्य में विधायकों के वेतन में इजाफा किए जाने की मांग दो साल से की जा रही थी. इससे पहले वर्ष 2016 में अखिलेश यादव ने विधायकों के वेतन और भत्तों में इजाफा किया था.

योगी सरकार के शासनकाल में पहली बार विधायकों के वेतन-भत्तों में वृद्धि की गई है. प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को सदन में उत्तर प्रदेश विधानमंडल सदस्य एवं मंत्रीगण सुख-सुविधा अधिनियम विधेयक, 2025 को रखते हुए यह बताया कि समय के साथ महंगाई बढ़ी है. जिसके चलते ही विधायक-मंत्रियों के वेतन भत्ते में इजाफा करने संबंधी विधेयक लाया जा रहा है.

इसलिए इसपर विचार किया गया है, सीएम ने इसे मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मार्च 2025 में एक समिति की घोषणा की थी. मेरी अगुवाई में समिति में हुई थी, जिसमें माता प्रसाद पांडेय, आशीष पटेल, राजपाल बालियान, संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, आराधना मिश्रा मोना और राजा भैया उसके सदस्य थे.

कई मीटिंगों के बाद जो निष्कर्ष निकला कि इस महंगाई के जमाने में विधायकों व मंत्रियों के भत्तों में इजाफा किया जाए. इसी के बाद सदन में विधेयक मंजूरी के लिए लाया गया. उनके इस कथन के बाद सदन ने सर्वसम्मति से अपनी मंजूरी प्रदान कर दी. इस विधेयक के चलते विधायकों के वेतन और दैनिक भत्तों के साथ ही चिकिस्तीय भत्ता भी 30 हजार से बढ़ाकर 45 हजार रुपए किया जाएगा.

विधायकों के टेलीफोन भत्ते के मद में जो पहले 6 हजार था, उसे बढ़ाकर 9 हजार रुपए किया जाएगा. इसके साथ ही विधायकों की पेंशन हर महीने 25 हजार की जगह अब से 35 हजार रुपए मिला करेगी. जबकि पारिवारिक पेंशन को 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी जाएगी. गई. विधायकों को मिलने वाले रेलवे कूपन की राशि में भी इजाफा किया जाएगा.

जिसके चलते हर साल विधायकों के मिलने वाले एक लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए किया जाएगा. कुल मिलाकर विधायकों के वेतन और भत्तों को लेकर प्रदेश सरकार ने 105 करोड़ 63 लाख रुपए की वार्षिक व्यवस्था की गई है. इस फैसले के बाद 105 करोड़ 21 लाख 63 हजार रुपए का सरकार के ऊपर बोझ आएगा.

टॅग्स :Uttar Pradesh assemblyअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित