लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः दिवाली पर तोहफा, यूपी सरकार कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देगी, 15 लाख को फायदा, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2020 21:46 IST

राज्य सरकार के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से कुल लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देगी। इस निर्णय से करीब 15 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।कर्मचारी को अधिकतम 6,908 रुपए बोनस मिलेगा। तदर्थ बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी।प्रवक्ता ने बताया कि जो कर्मचारी भविष्य निधि खाते के सदस्य नहीं हैं, उन्हें धनराशि राष्ट्रीय बचतपत्र (एनएससी) के रूप में प्रदान की जाएगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देगी। इस निर्णय से करीब 15 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, स्थानीय निकायों के कर्मचारियों तथा राज्य सरकार के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से कुल लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी को अधिकतम 6,908 रुपए बोनस मिलेगा। तदर्थ बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी तथा शेष 25 प्रतिशत का भुगतान नकद किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि जो कर्मचारी भविष्य निधि खाते के सदस्य नहीं हैं, उन्हें धनराशि राष्ट्रीय बचतपत्र (एनएससी) के रूप में प्रदान की जाएगी। तदर्थ बोनस भुगतान से राज्य सरकार पर कुल 1022.75 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा।

नारायणसामी ने कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस की घोषणा की

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने 2019-2020 के लिए दीपावली बोनस की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यहां एक प्रेस बयान में कहा कि गैर-राजपत्रित समूह 'बी' कर्मचारियों और समूह 'सी' श्रेणी के कर्मचारियों के लिए 6,908 रुपये का बोनस है, जबकि यह पूर्णकालिक ‘कैजुअल’ कर्मचारियों के लिए 1,200 रुपये है। बयान में कहा गया है कि इस पर सरकार की ओर से 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें कहा गया कि इससे कुल 26,000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथदिवालीउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी