लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः गांव-गांव में महिलाओं को रोजगार?, 57702 ग्राम पंचायत में सूर्य सखी तैनात, जानिए कैसे उठाएं फायदा

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 7, 2025 18:38 IST

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: ब्लाक स्तर पर खोली जाने वाली सोलर शाप का संचालन करेंगी महिला। सूर्य सखी को सोलर लाइट और सोलर पैनल का करना होगा रखरखाव।

Open in App
ठळक मुद्देपहल का लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को होगा. उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) को सौंपी गई है. हर मंडल में एक सोलर उत्पाद निर्माण इकाई की स्थापना की जाएगी.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनावों के पहले ही प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं का वोट पाने की पुख्ता तैयारी में जुट गई है. इसके तहत सरकार ने गांव-गांव में महिलाओं को सुनिश्चित रोजगार मुहैया करने की योजना तैयार कर ली है. जिसके तहत हर ग्राम पंचायत में एक सूर्य सखी की तैनाती की जाएगी. इस तरह से राज्य की 57,702 ग्राम पंचायत में सूर्य सखी की तैनात महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. इसके साथ ही राज्य के हर ब्लाक में चार सोलर शॉप बनाई जाएंगी. यानी कुल 3304 सोलर शॉप ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जाएंगी और हर सोलर शॉप का संचालन एक महिला करेंगी. इस तरह से कुल 61,006 महिलाओं को विधानसभा चुनावों के पहले रोजगार मुहैया कराया जाएगा. इस पहल का लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को होगा.

ऐसे मुहैया होगा महिलाओं को रोजगार

सरकार की इस योजना को जमीन पर उतारने की ज़िम्मेदारी उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) को सौंपी गई है. इस संस्था की निदेशक दीपा रंजन ने सरकार की इस योजना को लागू करने के के लिए कार्य शुरू किया गई. दीपा रंजन के अनुसार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर उत्पादों के उपयोग और बिक्री से बढ़ावा देते हुए महिलाओं को राज्य में रोजगार मुहैया कराया जाएगा. इसके तहत अगले तीन साल के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है. इसके अनुसार हर मंडल में एक सोलर उत्पाद निर्माण इकाई की स्थापना की जाएगी.

इसके साथ ही प्रदेश के कुल 826 ब्लाक में से हर एक ब्लाक में चार सोलर शॉप बनाई जाएंगी. यानी प्रदेश भर में कुल 3,304 सोलर शॉप स्थापित होंगीं और इनके संचालन का जिम्मा महिलाओं को सौंपा जाएगा. फिर इन सोलर शॉप को विभाग की 20 हजार महिलाओं द्वारा स्थापित उद्यमों को डिस्ट्रिब्यूटेड रिन्यूएबल एनर्जी (डीआरई) उत्पादों से जोड़ा जाएगा.

इस सोलर शॉप के जरिए सोलर फ्रीजर, सोलर कोल्ड स्टोरेज, सोलर आटा चक्की, सोलर ड्रायर, सोलर वाटर पंप, सोलर फूड प्रोसेसिंग मशीन आदि डीआरई उत्पादों का प्रचार और बिक्री होगी. पहले चरण में 207 ब्लॉक में 414 सोलर शाप भी खोली जाएगी. इसके साथ ही प्रदेश की सभी 57,702 ग्राम पंचायतों में एक सूर्य सखी ही तैनाती की जाएगी.

सूर्य सखी को गांवों में लगवाई जा रही सोलर लाइट को और सोलर पैनल के रख रखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी.इसके लिए चयनित की गई सूर्य सखियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन भी दिया जाएगा.  राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सूर्य सखी के रूप में तैनात करने के पहले उन्हे प्रशिक्षित किया जाएगा.

इस वित्तीय वर्ष में कुल 10 सूर्य सखी की तैनाती की जाएगी. इसके लिए के ‘प्रेरणा ओजस’ नामक कंपनी बनाई गई है. वहीं सूर्य सखी बनाने का काम उप्र नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) के साथ मिलकर करेगी. दीपा रंजन के अनुसार,सौर ऊर्जा के क्षेत्र से जुड़कर महिलाएं अधिक आय कर सकेंगी.

इसके पहले राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने राज्य में 39,556 बीसी सखी की तैनाती कर महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया था. यह बीसी सखी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल की वसूली करने के साथ ही बैंकों के कार्य की करती हैं. बदले में इन्हे 15 हजार रुपए की आय हर माह होती है. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJP government of Uttar Pradeshयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है