लाइव न्यूज़ :

UTI Mutual Fund 2023: एसबीआई, बीओबी, पीएनबी और एलआईसी ने सबसे पुराने फंड हाउस यूटीआई म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया शुरू की, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 20:24 IST

UTI Mutual Fund 2023: यूटीआई म्युचुअल फंड के प्रवर्तकों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूंजी में संयुक्त रूप से हिस्सेदारी 45.21 प्रतिशत है। 38,987,081 शेयरों को 2,100 करोड़ रुपये में बेचकर अपनी हिस्सेदारी कम कर दी थी।यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए, सरकार की मंजूरी मिली थी।

UTI Mutual Fund 2023: यूटीआई म्यूचुअल फंड के प्रायोजक एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम ने देश के सबसे पुराने फंड हाउस यूटीआई म्यूचुअल फंड में अपनी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इन इकाइयों ने हिस्सेदारी बिक्री पर सलाह देने के लिए मर्चेंट बैंकरों से संपर्क किया है।

यूटीआई म्युचुअल फंड के प्रवर्तकों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) शामिल हैं। इनकी चुकता पूंजी में संयुक्त रूप से हिस्सेदारी 45.21 प्रतिशत है।

अमेरिका स्थित टी रोवे प्राइस ग्रुप इंक अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई टी रोवे प्राइस ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सर्विसेज लिमिटेड (ब्रिटेन) के जरिये यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (यूटीआई एएमसी) में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।

इन प्रायोजकों ने वर्ष 2020 में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से 38,987,081 शेयरों को 2,100 करोड़ रुपये में बेचकर अपनी हिस्सेदारी कम कर दी थी। पिछले साल पीएनबी को अपना पूंजी आधार बढ़ाने के लिए गैर-प्रमुख परिसंपत्ति बिक्री योजना के हिस्से के रूप में यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए, सरकार की मंजूरी मिली थी।

विनिवेश गतिविधियों पर नजर रखने वाले दीपम विभाग ने अपनी अनुषंगी इकाइयों में हिस्सेदारी बेचने की मंशा रखने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को पिछले साल संबंधित मंत्रालयों के पास प्रस्ताव जमा करने को कहा था।

टॅग्स :SBIपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)एलआईसीLIC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम