लाइव न्यूज़ :

Used Car Sale: साल 2023 की 46 लाख और 2030 में बाजार 1.08 करोड़?, शहरी इलाकों और छोटे शहरों में पुरानी कारों की बिक्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 12:50 IST

Used Car Sale: रिपोर्ट के अनुसार, नई कारों के लिए वित्तपोषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है जो 2010 में 60 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 84 प्रतिशत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 13 प्रतिशत की प्रभावशाली संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ आगे बढ़ेगा।ग्राहकों की प्राथमिकताएं अधिक किफायती तथा भरोसेमंद विकल्पों की ओर बदल रही हैं।नई कार बाजार की तुलना में पुरानी कार के बाजार में तेजी देखी जा रही है।

Used Car Sale: देश में पुरानी कारों की बिक्री 2030 तक सालाना एक करोड़ का आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद है। शहरी इलाकों तथा छोटे शहरों में इसकी बिक्री बढ़ेगी। कार्स24 की रिपोर्ट ‘गियर ऑफ ग्रोथ: द 2024 इंडियन यूज्ड-कार मार्केट रिपोर्ट’ के अनुसार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली देश में पुरानी कारों की मांग काफी बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, नई कारों के लिए वित्तपोषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है जो 2010 में 60 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 84 प्रतिशत हो गई है।

कंपनी के सह-संस्थापक गजेंद्र जांगिड़ ने कहा, ‘‘ अनुमान है कि वर्ष 2023 की 46 लाख की बिक्री के मुकाबले वर्ष 2030 में यह बाजार 1.08 करोड़ तक बढ़ जाएगा। यह 13 प्रतिशत की प्रभावशाली संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ आगे बढ़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि चूंकि ग्राहकों की प्राथमिकताएं अधिक किफायती तथा भरोसेमंद विकल्पों की ओर बदल रही हैं।

इसलिए नई कार बाजार की तुलना में पुरानी कार के बाजार में तेजी देखी जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया, मारुति सुजुकी स्विफ्ट महानगर और अन्य शहरों दोनों में सबसे अधिक मांग वाला मॉडल बन गया है। इसमें कहा गया, इसके अलावा हुंदै सैंट्रो, टाटा टियागो एनआरजी और मारुति वैगन आर जैसे मॉडल की पुरानी कारों की बिक्री काफी बढ़ी है।

टॅग्स :कारभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम