लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने कहा, वित्त मंत्री के रूप में येलेन अर्थव्यवस्था को तेजी से संकट से उबार पाएंगी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक दिसंबर अमेरिका के सांसदों ने वित्त मंत्री पद के लिए जैनेट येलेन के चयन का स्वागत करते हुए कहा है कि उनकी नियुक्ति से कोविड-19 महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद मिलेगी। सांसदों का कहना है कि येलेन आधुनिक इतिहास की सबसे अनुभवी अर्थशास्त्रियों में से हैं।

येलेन 2014 से 2018 तक अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की चेयरमैन रही थीं। वह केंद्रीय बैंक की अगुवाई करने वाली पहली महिला थीं।

सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि जैनेट येलेन के पास अनुशासन, प्रतिबद्धता के अलावा सफलता का शानदार रिकॉर्ड है। वह देश को न केवल इस संकट से निकालने में कामयाब रहेंगी, बल्कि आगे और बेहतर निर्माण भी करेंगी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने 74 वर्षीय येलेन को वित्त मंत्री मनोनीत किया है।

पेलोसी ने कहा कि येलेन की नेतृत्व क्षमता तथा बाजार के बारे में उनकी समझ की वजह से अंतरराष्ट्रीय वित्तीय समुदाय में उनका काफी सम्मान है।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषरूप से मजबूत श्रम बाजार को आगे बढ़ाने के उनके दशकों अनुभव, आय असमानता के खिलाफ संघर्ष और श्रमबल में महिलाओं को अधिकार दिलाने के उनके प्रयासों से हमारे लाखों श्रमिकों, हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे लोकतंत्र को फायदा होगाा।’’

सीनेटर डेबी स्टेबनाउ ने कहा कि अगले वित्त मंत्री के समक्ष अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की बड़ी चुनौती होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘येलेन बेहद प्रतिभाशाली हैं और पहले दिन से ही वह आगे के मुश्किल वर्ष के लिए तैयार रहेंगी। वित्त मंत्री के रूप में उनका चयन काफी शानदार है।’’ येलेन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल के दौरान आर्थिक सलाहकार परिषद की चेयरमैन भी रही थीं।

सदन की तरीका और साधन समिति के चेयरमैन रिचर्ड नील ने कहा कि वित्त विभाग की अगुवाई के लिए येलेन का चयन काफी शानदार है। एक अन्य सासंद बिल फॉस्टर ने कहा कि बाइडन द्वारा येलेन के चयन से पता चलता है कि वह जटिल आर्थिक मुद्दों के हल को एक सक्षम टीम बनाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को 3, 2 और 1 करोड़ रुपये, सांसद खेल महोत्सव-‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन

भारतBMC elections: वार्ड नंबर 114 को लेकर गतिरोध, सांसद संजय दीना पाटिल की बेटी राजूल पाटिल चुनाव लड़ने की इच्छुक, भांडुप में सीटों को लेकर संशय

क्राइम अलर्टतुमसे शादी नहीं करनी, प्रेमिका गुड्डन ने प्रेमी सतनाम को किया मना, गली में रास्ता रोक तमंचे से सिर में मारी गोली और फिर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

क्रिकेटदीप्ति शर्मा श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ इतिहास रचने को तैयार, सबसे ज़्यादा T20I विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनने से सिर्फ़ 4 विकेट दूर

विश्वBangladesh: दीपू चंद्र दास के बाद बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, अमृत मंडल के रूप में हुई पहचान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारएक अप्रैल 2026 से लागू होगा नया आयकर अधिनियम?, कैसे उठाएं फायदे

कारोबार2026 में ईपीएफओ 3.0 संस्करण लाने की योजना, 5 साल बाद लंबी प्रतीक्षा के बाद 4 श्रम संहिता लागू, जानें फायदे

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 25 दिसंबर को क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम, पढ़ें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

कारोबारITR Refund: कई टैक्सपेयर्स को आयकर विभाग से मिला अलर्ट मैसेज, जानिए आपको क्या करना होगा आगे?