लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को इस वर्ष 3,120 अरब डॉलर के बजट घाटे का अनुमान

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:10 IST

Open in App

वाशिंगटन 28 अगस्त (एपी) अमेरिका की संघीय सरकार ने अर्थव्यवस्था में उम्मीद से बेहतर सुधार के बीच इस साल का बजट घाटा 3,120 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया है। यह मई में लगाए गए अनुमान से करीब 555 अरब डॉलर कम है। अर्थव्यवस्था में सुधार के बावजूद अमेरिका सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह 30 सितंबर को समाप्त होने वाले बजट वर्ष में 3,120 अरब डॉलर के घाटे का अनुमान लगा रही है। अमेरिका के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा बजट घाटा होगा। पिछले वर्ष अमेरिका का बजट घाटा उसके इतिहास में सबसे अधिक 3,130 अरब डॉलर था। अमेरिका सरकार का अनुमान है कि अगले एक दशक के दौरान किसी भी साल वार्षिक घाटा 1,000 अरब डॉलर से कम रहने की संभावना नहीं है। राष्ट्रपति जो बाइडन की नेतृत्व वाली सरकार ने एक अक्टूबर, 2021 से शुरू होने वाले बजट वर्ष के लिए 1,540 अरब डॉलर के बजट घाटे का अनुमान लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतIndia On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

विश्वWATCH: और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन से पूछे सवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?