लाइव न्यूज़ :

UPSIFC 2023-24: फॉरेंसिक साइंस में करियर बना सकेंगे उप्र के युवा, दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है फीस, कैसे करें आवेदन और अंतिम डेट कब तक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2023 10:58 IST

UPSIFC 2023-24: संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्र न सिर्फ फॉरेंसिक साइंस जैसे विषयों में विशेषज्ञ बनेंगे, बल्कि उनकी मदद से प्रदेश सरकार आपराधिक मामलों की वैज्ञानिक पद्धति से जांच को समय से पूरा करने में भी सक्षम हो सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअभ्यर्थी 22 मई तक इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट में जुलाई के मध्य से शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। कुल 160 छात्रों का दाखिला किया जाएगा।

UPSIFC 2023-24: उत्तर प्रदेश के युवा अब फॉरेंसिक साइंस से जुड़े क्षेत्रों में भी करियर बना सकेंगे। सरकार ने राजधानी लखनऊ स्थित ‘उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ (यूपीएसआईएफसी) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्र न सिर्फ फॉरेंसिक साइंस जैसे विषयों में विशेषज्ञ बनेंगे, बल्कि उनकी मदद से प्रदेश सरकार आपराधिक मामलों की वैज्ञानिक पद्धति से जांच को समय से पूरा करने में भी सक्षम हो सकेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यर्थी 22 मई तक इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रदेश के पहले फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट में जुलाई के मध्य से शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर युवा भी इस पाठ्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे, क्योंकि सरकार ने इसके लिए बेहद कम शुल्क रखा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इंस्टीट्यूट में फॉरेंसिक से संबंधित पांच पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें कुल 160 छात्रों का दाखिला किया जाएगा।

इन सभी पाठ्यक्रमों का शुल्क 12 हजार प्रति सेमेस्टर रखा गया है। यूपीएसआईएफसी के निदेशक डॉक्टर जी. के. गोस्वामी ने बताया कि फॉरेंसिक से संबंधित फिलहाल पांच पाठ्यक्रम बीएससी/एमएससी फॉरेंसिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन फॉरेंसिक डॉक्यूमेंट एग्जामिनेशन, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, पीजी डिप्लोमा इन डीएनए फॉरेंसिक और पीजी डिप्लोमा इन फॉरेंसिक बैलिस्टिक एवं एक्स्प्लोसिव्स संचालित किए जा रहे हैं। इसमें बीएससी/एमएससी फॉरेंसिक साइंस पांच वर्ष जबकि चारों डिप्लोमा पाठ्यकम एक-एक वर्ष के हैं।

उन्होंने बताया कि बीएससी/एमएससी फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम में 40 छात्र, जबकि शेष चार डिप्लोमा पाठक्रम में फिलहाल 30-30 छात्र दाखिला ले सकेंगे। गोस्वामी ने बताया कि आने वाले समय में मांग के अनुरूप नये पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ सभी पाठ्यक्रमों के लिए सीटों में इजाफा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीएससी/एमएससी फॉरेंसिक साइंस में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना जरूरी है तथा उसने 12वीं की पढ़ाई भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषय से की हो। प्रवेश के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के 60 प्रतिशत अंक जबकि एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थी के 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशGovernment of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी