लाइव न्यूज़ :

UP News: एक करोड़ 75 लाख 4 हजार 385 उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर, दीपावली पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा!

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 31, 2023 18:12 IST

UP News gas cylinder: बीते विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने लोक संकल्प पत्र दीपावली और होली में महिलाओं को एक मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश सरकार अभी तक बीते विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा नहीं कर सकी थी.वादे को मंगलवार को पूरा करने की दिशा में फैसला ले लिए गया. सिलेंडर देने के लिए गत बजट में 3301.74 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था.

UP News gas cylinder: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को महिलाओं को दीपावली का तोहफा देने के फैसले पर सहमति जता दी. इसके तहत अब राज्य की एक करोड़ 75 लाख 4 हजार 385 उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया.

बीते विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने लोक संकल्प पत्र दीपावली और होली में महिलाओं को एक मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, प्रदेश सरकार अभी तक बीते विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा नहीं कर सकी थी.

इस वादे को मंगलवार को पूरा करने की दिशा में फैसला ले लिए गया. अब दीपावली के पहले सूबे की करीब 1.75 करोड़ महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा. यह सिलेंडर देने के लिए गत बजट में 3301.74 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था.

अब बजट की उक्त राशि से उज्ज्वला योजना के हर लाभार्थी के खाते में 660 रुपए योगी सरकार भेजेगी और 300 रुपये केंद्र सरकार से बतौर सब्सिडी महिलाओं को मिलेगा. इस दीपावली के पहले ही उज्ज्वला योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाएं मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पा सकेंगी. होली में भी महिलाओं को इसी बजट से फ्री एलपीजी सिलेंडर मिलेगा.

सूबे में इंडियन आयल कारपोरेशन से 84,54,560, भारत पेट्रोलियम से 51,69,773 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 38,80,054 से महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर मिलता है. कहा जा रहा है कि दीपावली के पहले यूपी में महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराकर इसका पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी प्रचार करते हुए इसे भुनाने का प्रयास किया जाएगा.

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम