लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2024: ब्याज सब्सिडी जैसे कर प्रोत्साहन की मांग, परिधान निर्माताओं को कर रियायतें दीजिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2024 16:51 IST

Union Budget 2024: गैर-एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विनिर्माता निर्यातकों के लिए शिपमेंट से पहले और बाद के निर्यात ऋण पर ब्याज समकारी योजना के तहत ब्याज समकरण दरों को तीन से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन के लिए बजटीय सहायता की भी मांग की।बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में परिधान उद्योग की प्रतिस्पर्धी क्षमता में वृद्धि होगी।

Union Budget 2024: परिधान निर्यातकों के संगठन एईपीसी ने घरेलू विनिर्माण और भारत की निर्यात खेप को बढ़ावा देने के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में एकरूपता और बढ़ी हुई ब्याज सब्सिडी जैसे कर प्रोत्साहन की मांग की। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने पर्यावरण, सामाजिक और कंपनी में कामकाज के संचाल (ईएसजी) और अन्य अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों तथा अनुपालन को अपनाने वाले परिधान निर्माताओं को कर रियायतें प्रदान करने के लिए कहा। परिषद ने भारत में निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन के लिए बजटीय सहायता की भी मांग की।

बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है। परिषद ने कहा कि गैर-एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विनिर्माता निर्यातकों के लिए शिपमेंट से पहले और बाद के निर्यात ऋण पर ब्याज समकारी योजना के तहत ब्याज समकरण दरों को तीन से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है।

परिषद ने कहा, ‘‘पूंजी की उच्च लागत निर्यातक समुदाय के लिए एक बड़ी बाधा रही है। एईपीसी ने सरकार से सभी परिधान निर्यातकों के लिए योजना के तहत दरों को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।’’ इसने कहा कि इससे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में परिधान उद्योग की प्रतिस्पर्धी क्षमता में वृद्धि होगी।

यह उन्हें आवश्यक कार्यशील पूंजी प्राप्त करने में सक्षम बनायेगा। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में इसने कहा गया है कि संपूर्ण एमएमएफ (मानव निर्मित फाइबर) मूल्य श्रृंखला (फाइबर, धागा और कपड़ा) पर केवल पांच प्रतिशत का एक समान कर लगाया जाना चाहिए। 

टॅग्स :बजटबजट 2024Nirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी