यूक्रेन संकट: 130 डॉलर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, साल 2008 के बाद उच्चतम स्तर पर

By विशाल कुमार | Published: March 7, 2022 09:51 AM2022-03-07T09:51:31+5:302022-03-07T09:54:16+5:30

साल 2022 में कच्चे तेल के दामों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 1 दिसंबर, 2021 को कच्चे तेल के दाम 68.87 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 130 डॉलर प्रति बैरल के कारोबार को पार कर गया है।

ukraine crisis /crude-oil-price-surges-to-highest-since-2008 reached 130 dollar per barrel | यूक्रेन संकट: 130 डॉलर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, साल 2008 के बाद उच्चतम स्तर पर

यूक्रेन संकट: 130 डॉलर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, साल 2008 के बाद उच्चतम स्तर पर

Highlights130 डॉलर प्रति बैरल तक आने से पहले यह 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।जुलाई 2008 में कच्चे तेल की कीमतें 147.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।अमेरिका ने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ रूसी आपूर्ति पर संभावित प्रतिबंध पर चर्चा कर रहा है।

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस का हमला 12वें दिन में प्रवेश कर गया है और इस दौरान ब्रेंट कच्चा तेल सोमवार तड़के कुछ समय के लिए 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल हो गया। हालांकि, 130 डॉलर प्रति बैरल तक आने से पहले यह 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें साल 2008 के बाद से अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है। जुलाई 2008 में कच्चे तेल की कीमतें 147.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।

बता दें कि, रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की बढ़ती मांग के बीच तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल आया और सोमवार को शेयर बाजार में तेजी से गिरावट आयी। इसके लिए रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के बढ़ते आह्वान के बीच यूक्रेन में संघर्ष के गहराने को जिम्मेदार माना जा रहा है। 

इस बीच, लीबिया की राष्ट्रीय तेल कम्पनी ने कहा कि एक सशस्त्र समूह ने दो महत्वपूर्ण तेल क्षेत्रों को बंद कर दिया था, जिसके बाद तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं, अमेरिका ने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ रूसी आपूर्ति पर संभावित प्रतिबंध पर चर्चा कर रहा है।

बता दें कि, साल 2022 में कच्चे तेल के दामों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 1 दिसंबर, 2021 को कच्चे तेल के दाम 68.87 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 130 डॉलर प्रति बैरल के कारोबार को पार कर गया है।

Web Title: ukraine crisis /crude-oil-price-surges-to-highest-since-2008 reached 130 dollar per barrel

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे