लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ से अधिक डूबे, शेयर बाजार धड़ाम हुआ, सेंसेक्स 1750 तो निफ्टी 500 अंक टूटा

By विशाल कुमार | Updated: February 24, 2022 10:52 IST

वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का असर बृहस्पतिवार को घरेलू बाजारों पर भी हुआ और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 3 फीसगदी प्रतिशत से अधिक टूट गए। 

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का आदेश दिया।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 3 फीसगदी प्रतिशत से अधिक टूट गए। बीएसई सेंसेक्स 1750 अंक या 3.06 प्रतिशत गिरकर 55,477.90 पर आ गया।

मुंबई: रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद गुरुवार को बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ से अधिक रुपये डूब गए।

बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों की कुल पूंजी जहां पहले 255.68 लाख करोड थी तो वहीं यह 7.59 लाख करोड़ की गिरावट के साथ गुरुवार को 248.09 लाख करोड़ पर बंद हुआ।

वहीं, वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का असर बृहस्पतिवार को घरेलू बाजारों पर भी हुआ और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 3 फीसगदी प्रतिशत से अधिक टूट गए। 

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1750 अंक या 3.06 प्रतिशत गिरकर 55,477.90 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 515.10 अंक या 3.02 फीसदी की गिरावट के साथ 16,551.80 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। 

यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए ब्रेंट क्रूड तेल आठ साल में पहली बार बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम