लाइव न्यूज़ :

यूएई ने अपने नागरिकों के लिये भारत, पाक सहित 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:39 IST

Open in App

दुबई, दो जुलाई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों के भारत और पाकिस्तान सहित 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।

यूएई के विदेश मामले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (एमओएफएआईसी) और राष्ट्रीय आपातकालीन संकट तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने घोषणा की कि उसके नागरिकों के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध है।

यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के माध्यम से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘उपरोक्त देशों में संयुक्त अरब अमीरात के राजनयिक मिशन, आपातकालीन मामलों, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और पहले से अधिकृत व्यापार एवं तकनीकी प्रतिनिधियों को इस निर्णय से छूट प्राप्त है।’’

यूएई में गुरुवार को कोविड-19 के 1,675 नए मामले सामने आए, जबकि आठ लोगों की मौत हुई। यूएई में एक जुलाई को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 634,582 लाख थी, जबकि कुल 1,819 लोगों की मौत हो चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?