लाइव न्यूज़ :

ट्विटर में छंटनी का दौर पूरा! एलन मस्क ने कहा- हम फिर से नई भर्तियों के लिए तैयार

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2022 12:36 IST

एलन मस्क ने संकेत दिया है कि ट्विटर एक बार फिर नई भर्तियों के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ने कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग में ये बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद जल्द शुरू हो सकती है नई भर्तियां, एलन मस्क ने दिया संकेत।रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ने सोमवार को कर्मचारियों के साथ मीटिंग में फिर से भर्ती शुरू करने के संकेत दिए।पिछले एक महीने से भी कम समय में ट्विटर के 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है।

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक बार ट्विटर में नई भर्तियों को शुरू करने का संकेत दिया है। मस्क द्वारा पिछले महीने ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से ही इस सोशल मीडिया कंपनी में उथलपुथल मची है। कर्मचारियों की छंटनी के अलावा ट्विटर कई बदलाव की घोषणा को लेकर भी सुर्खियों में बना हुआ है। 

मस्क के हाथ में कमान आने के बाद पिछले एक महीने से भी कम समय में ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या करीब 7,500 से घटकर लगभग 2,700 हो गई है। मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सहगल सहित कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त करके ये सिलसिला शुरू किया और लगभग 50 प्रतिशत ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं।

हालांकि, जो लोग अभी भी बचे हुए हैं, उनके लिए एक बड़ी राहत नहीं है। काम के घंटे बढ़ाने के साथ-साथ हाल में मस्क ने अल्टीमेटम भी दिया था कि जो कर्मचारी नई व्यवस्था में काम करने के इच्छुक नहीं हैं, वे इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद भी हलचल मची थी और कई लोगों के इस्तीफा देने की भी बात सामने आई थी। बहरहाल, अब लगता है कि मस्क ट्विटर में छंटनी के दौर को खत्म कर रहे हैं।

मस्क ने कहा- फिर नई भर्तियों के लिए तैयार

सामने आई जानकारी के अनुसार मस्क ने सोमवार को कर्मचारियों के साथ एक बैठक में कहा कि ट्विटर अब इंजीनियरिंग और सेल्स के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भर्ती कर रहा है। 'द वर्ज' की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ने कर्मचारियों से ये भी कहा कि वे भी किसी उपयुक्त उम्मीदवार की सिफारिश कर सकते हैं।

हालांकि इन रिपोर्ट्स के बीच माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ने वर्तमान में अपनी वेबसाइट पर ओपनिंग्स का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है। साथ ही मस्क ने भी विशिष्ट इंजीनियरिंग या सेल्स पदों के नाम नहीं दिए हैं जिसके लिए कंपनी भर्ती करना चाह रही है।

ये जानकारी भी सामने आई है कि मस्क ट्विटर के हेडक्वार्टर को टेक्सास शिफ्ट करने पर विचार नहीं कर रहे हैं जैसा कि उन्होंने टेस्ला के साथ किया। मस्क ने ये संकेत जरूर दिए कि टेक्सास और कैलिफोर्नियां में कंपनी के दो अलग-अलग हेडक्वार्टर हो सकते हैं। 

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम