लाइव न्यूज़ :

पराग अग्रवाल सहित अन्य 2 पूर्व अधिकारियों ने ट्विटर के खिलाफ दायर किया मुकदमा, की 10 लाख डॉलर से अधिक के भुगतान की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2023 12:41 IST

ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व मुख्य कानूनी अधिकारी विजया गड्डे और पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल के साथ दायर मुकदमे में दावा किया है कि ट्विटर पर कुल 10 लाख डॉलर से अधिक का भुगतान बकाया है और कंपनी उन्हें भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क द्वारा पिछले साल बर्खास्त किए गए तीन शीर्ष ट्विटर अधिकारियों ने अब ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।एलन मस्क ने ट्विटर के 44 अरब डॉलर की डील के बाद पराग अग्रवाल, विजया गड्डे और नेड सेगल को उनके पदों से हटा दिया था।

सैन फ्रांसिस्को: एलन मस्क द्वारा पिछले साल बर्खास्त किए गए तीन शीर्ष ट्विटर अधिकारियों ने अब ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व मुख्य कानूनी अधिकारी विजया गड्डे और पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल के साथ दायर मुकदमे में दावा किया है कि ट्विटर पर कुल 10 लाख डॉलर से अधिक का भुगतान बकाया है और कंपनी उन्हें भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।

समाचार एजेंसी एएफपी का दावा है कि जब ट्विटर से इस पर जवाब मांगा तो कंपनी ने पूप (मल) वाले इमोजी के साथ इमेल का जवाब दिया। कोर्ट फाइलिंग में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) और न्याय विभाग (DOJ) द्वारा पूछताछ से संबंधित कई खर्चों को रेखांकित किया गया है, लेकिन इसमें जांच की प्रकृति या क्या वे अभी भी चल रहे हैं, इस पर विवरण शामिल नहीं है।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल और तत्कालीन मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल ने पिछले साल एसईसी को गवाही दी और संघीय अधिकारियों के साथ जुड़ना जारी रखा। विनिमय आयोग इस बात की जांच कर रहा है कि एलन मस्क ने ट्विटर शेयरों को जमा करते समय प्रतिभूति नियमों का पालन किया था या नहीं। 

बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर के 44 अरब डॉलर की डील के बाद अक्टूबर के अंत में तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल, मुख्य कानूनी अधिकारी विजया गड्डे और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल को उनके पदों से हटा दिया था।

टॅग्स :पराग अग्रवालएलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम