लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर की बिक्री में अगस्त में मामूली इजाफा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:05 IST

Open in App

चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को बताया कि अगस्त, 2021 में उसकी कुल बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 2,90,694 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 2,87,398 इकाइयां बेची थीं। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,74,313 इकाइयों की रही, जबकि अगस्त, 2020 में यह आंकड़ा 2,77,226 इकाई था। इस दौरान घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले इसी महीने की तुलना में 18 प्रतिशत घटकर 1,79,999 इकाई रही। अगस्त में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री बढ़कर 1,33,789 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,19,878 इकाई रही थी। वहीं स्कूटरों की बिक्री 87,044 इकाई से बढ़कर 87,059 इकाई रही। बीते माह कंपनी का निर्यात 61 प्रतिशत बढ़कर 94,314 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 58,888 इकाई था। टीवीएस मोटर ने कहा कि महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में ढील और त्योहारी सीजन आने के साथ ही उसे खुदरा बिक्री में सुधार की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTVS X: टीवीएस एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज, फीचर्स, बुकिंग, डिलीवरी, जानें सबकुछ

कारोबारElectric two wheelers: नए नियम एक जून से प्रभावी, टीवीएस मोटर कंपनी, एथर एनर्जी और ओला इलेक्ट्रिक ने दिया झटका, दोपहिया के दाम 17000 से 22000 रुपये के बीच बढ़ाई

कारोबारटीवीएस मोटर को इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में अपना दबदबा बरकरार रखने की उम्मीद, कहा- कंपनी के पास मजबूत योजनाएं

कारोबारटीवीएस ने एनटीओआरक्यू 125 रेस संस्करण स्कूटर बांग्लादेश में उतारा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम