लाइव न्यूज़ :

Trump India Tariffs 2025: 25 या 50% लगाओ, भारत पर असर नहीं पड़ेगा, रामदास अठावले ने कहा-मेक इन इंडिया का काम तेजी से चल रहा, पीएम मोदी तैयार, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2025 16:50 IST

Trump India Tariffs 2025: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, "इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड है और अगर हर चीज 50% महंगा होगा तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की भारतीय चीज़ों को क्यों खरीदे?

Open in App
ठळक मुद्देभारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए।नेता का किसी देश के लिए ऐसा कहना ठीक नहीं है।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है कि हम तैयार है। मेक इन इंडिया का काम तेजी से चल रहा है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।" कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, "इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड है और अगर हर चीज 50% महंगा होगा तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की भारतीय चीज़ों को क्यों खरीदे?

अगर ऐसे वो करेंगे तो हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए...ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें ऐसे धमकी दे सकें..."कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, "यह बहुत गलत है। किसी नेता का किसी देश के लिए ऐसा कहना ठीक नहीं है।

हमारी विदेश नीति कमजोर है लेकिन इसके बावजूद हमें इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। पूरा देश एक है। हरियाणा मंत्री अनिल विज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर विपक्षी दल के बयान पर कहा, "पीएम मोदी हैं तो वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे।

ट्रंप द्वारा जो 50% टैरिफ लगाया है उसका क्या समाधान निकालना है पीएम मोदी उसका डटकर सामना कर रहे हैं और नई बाजार को भी ढूंढने का काम किया जाएगा ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह से प्रभावित न हो। "

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "हमारी ओर से प्रधानमंत्री मोदी को कड़ा जवाब देना चाहिए... देश को उत्पादन रहित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना पड़ेगा... हमारे देश में अपार संभावना है... हमारे यहां प्रकृति का आशीर्वाद है लेकिन हम उस दिशा की ओर क्यों नहीं जा रहे हैं जिस दिशा की ओर जाकर हम आत्मनिर्भर हो सकते हैं?..."

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपUSAशशि थरूरShashi Tharoor
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका