लाइव न्यूज़ :

ट्रक और बस बनाने वाली अशोक लीलैंड कंपनी फंसी मनी लांड्रिंग मामले में, ईडी करेगी जांच

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 30, 2022 18:19 IST

38 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में फंसी अशोक लीलैंड कंपनी पर आरोप है कि उसके द्वारा बिक्री किये गये वाहनों में जिस तरह के प्रदूषण रोधी मानदंडों का प्रयोग किया जाना था, वह नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की प्रमुख कॉमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड पर मनी लांड्रिंग का आरोपअशोक लीलैंड पर कथिततौर से 38 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग आरोपों की जांच करेगी ईडीकंपनी पर आरोप है कि उसने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय प्रदूषणरोधी बीएस-4 मानदंडों का उलंघन किया है

दिल्ली: देश की प्रमुख कॉमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड पर कथिततौर से 38 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग का आरोप लगा है, जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जाएगी। खबरों की माने तो ट्रक और बस बनाने के लिए विख्यात अशोक लीलैंड कंपनी पर आरोप है कि उसके द्वारा बिक्री किये गये वाहनों में जिस तरह के प्रदूषण रोधी मानदंडों का प्रयोग किया जाना था, वह नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार अनिवार्य प्रदूषणरोधी मानदंडों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किया गया है।

इस संबंध में अब तक मिली सूचना के अनुसार ईडी ने अशोक लीलैंड मनी लांड्रिंग प्रकरण में आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी के पूर्व विधायक जेसी प्रभाकर रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों से बीते कुछ महीनों में कई बार पूछताछ भी की जा चुकी है। मालूम हो कि अशोक लिलैंड पर मुख्य आरोप है कि उसने 1 अप्रैल 2017 से तत्कालीन नवीनतम बीएस-4 मानदंडों को पूरा किये बगैर दो कंपनियों दिवाकर रोड लाइन्स और जटाधारा इंडस्ट्रीज ने अशोक लीलैंड से स्क्रैप के तौर कुछ बीएस-3 ट्रकों को खरीदा था। जांच एजेंसी ईडी का कहना है कि साल 2018 में उन फर्मों ने नागालैंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रजिस्टर्ड होने के लिए इनवॉइस पर तारीखें दर्ज की थी।

इसके साथ ही ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये दोनों कंपनियां तेलगूदेशम पार्टी के पूर्व विधायक जेसी प्रभाकर रेड्डी की हैं। उसके अलावा उन कंपनियों में रेड्डी के करीबी सहयोगी गोपाल रेड्डी, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सिविल ठेकेदार और उनके परिवार के सदस्यों का भी शेयर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच एजेंसी ईडी पूरे घोटाले में मैसर्स अशोक लीलैंड की भूमिका सहित अन्य कंपनियों की भूमिका की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

दरअसल अशोक लिलैंड कंपनी इस मामले में इस वजह से फंस गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2017 में आदेश जारी किया था कि भारत में 1 अप्रैल 2017 से किसी भी निर्माता या डीलर द्वारा बीएस- 4 मानदंडों का पालन नहीं करने वाले वाहनों को नहीं बेचा जा सकता है। ऐसे वाहनों के रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को पास करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।

 

टॅग्स :मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाप्रवर्तन निदेशालयसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?