लाइव न्यूज़ :

बड़े पैमाने पर ‘व्हाइट टी’ का उत्पादन करेगा त्रिपुरा, दस हजार रुपये तक में बिकती है 1 किलो चाय

By भाषा | Updated: July 28, 2019 15:28 IST

एस्टेट के वाणिज्यिक प्रबंधक प्रबीर डे ने कहा कि इस विशिष्ट किस्म की मांग लगातार बढ़ रही है।

Open in App

त्रिपुरा में चाय उगाने वाले किसान अब महंगी और उत्कृष्ट किस्म की व्हाइट टी का वृहद स्तर पर उत्पादन शुरू करने वाले हैं। व्हाइट टी को लेकर पायलट परियोजनाओं के सफलतापूर्वक पूरा हो जाने से राज्य में बड़े स्तर पर इसका उत्पादन शुरू करने का रास्ता तैयार हुआ है।राज्य के 95 साल पुराने गोलोकपुर टी एस्टेट ने इस साल की शुरुआत में 10 हजार रुपये में एक किलोग्राम व्हाइट टी बेचकर कीर्तिमान बनाया था। एस्टेट के वाणिज्यिक प्रबंधक प्रबीर डे ने कहा कि इस विशिष्ट किस्म की मांग लगातार बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि इस साल हमने 30 किलोग्राम व्हाइट टी का उत्पादन किया और उन्हें 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेंगलुरु के खुदरा विक्रेता टी बॉक्स को बेचा। डे ने कहा, ‘‘इस किस्म की मांग लगातार बढ़ रही है। इस कारण हमने इसका उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि इसके उत्पादन में बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है।’’राज्य के 101 साल पुराने एक अन्य चाय बागान फतिकचेरा ने कहा कि उसने इस साल 6.8 किलोग्राम व्हाइट टी का उत्पादन किया। बागान ने इसे 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा। बागान के प्रबंधक जयदीप गांगुली ने कहा, ‘‘मेरे पास ग्रीन टी, उलोंग और ग्यूकोरू समेत चाय की विभिन्न किस्मों का उत्पादन करने का अनुभव है। इस साल हमने व्हाइट टी को आजमाया और परिणाम सफल रहा।’’उन्होंने कहा कि वह सालाना 1.5 लाख टन चाय का उत्पादन करते हैं तथा उसे सिलीगुड़ी में बेचते हैं। उन्हें 300 रुपये से 700 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत मिलती है। इसकी तुलना में व्हाइट टी से काफी अधिक कीमत मिल जाती है।टी बोर्ड ऑफ इंडिया के सहायक निदेशक दिगंत बर्मन ने कहा कि इस साल राज्य में करीब 100 किलोग्राम व्हाइट टी का उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सामान्यत: 58 बागानों से सालाना 90 लाख किलोग्राम से अधिक चाय का उत्पादन करता है।

टॅग्स :चायत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

स्वास्थ्यरोज प्लास्टिक के कप में पीते हैं कॉफी-चाय? तो हो जाए सावधान; अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित