लाइव न्यूज़ :

टोयोटा किर्लोस्कर को उम्मीद, 2021 में बेहतर रहेगी बिक्री

By भाषा | Updated: January 10, 2021 13:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) नये उत्पाद पेश किये जाने और आर्थिक पुनरूद्धार के साथ चालू वर्ष में 2020 के मुकाबले बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद कर रही है।

जापान की वाहन कंपनी टोयोटा और किर्लोस्कर समूह की संयुक्त उद्यम कंपनी की थोक बिक्री अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में छह प्रतिशत बढ़ी।

कंपनी की दिसंबर में थोक बिक्री 7,487 इकाई रही, जो एक साल पहले 2019 के इसी माह में 6,544 इकाई थी।

टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा मानना है कि जनवरी में भी मांग अच्छी रहेगी। हम पहले ही तीन नये उत्पाद पेश कर चुके हैं और इसके साथ हमें यह भरोसा है कि 2021 बिक्री के मामले में 2020 के मुकाबले बेहतर रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि आर्थिक पुनरूद्धार 2021 में बिक्री की गति को बनाये रखने में मदद कर सकता है। इस साल अर्थव्यवस्था में वी आकार में पुनरूद्धार (तीव्र गिरावट के बाद तेजी से वृद्धि) की उम्मीद है। इससे उद्योग को तेजी से पटरी पर आने में मदद मिलेगी।

टीकेएम ने पिछले सप्ताह नया फार्चुनर पेश किया। इससे पहले, टीकेएम ने इनोवा, क्रिस्टा और कॉम्पैक्ट एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) अर्बन क्रूजर का नया संस्करण पेश किया था।

सोनी ने यह भी कहा कि कंपनी के कर्नाटक स्थित कारखाने में उत्पादन अब कमोबेश सामान्य स्तर पर आ गया है। पिछले साल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कारखाने में कुछ समस्या उत्पन्न हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?