लाइव न्यूज़ :

टोरेंट गैस ने सांवरिया गैस के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च टोरेंट गैस ने मंगलवार को कहा कि उसने सांवरिया गैस का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सांवरिया गैस के पास मथुरा में सीएनजी की बिक्री और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की आपूर्ति का लाइसेंस है।

इस अधिग्रहण से टोरेंट का शहर गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क मजबूत होगा। कंपनी का शहर गैस वितरण नेटवर्क अब सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 33 जिलों में फैला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘टोरेंट गैस ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से सांवरिया गैस के अधिग्रहण के लिए उसके प्रवर्तकों के साथ एक शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। सांवरिया गैस के पास मथुरा क्षेत्र में संपीड़ित गैस और पाइप के जरिये रसोई गैस की आपूर्ति के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की अनुमति है।

बयान में इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है।

इस अधिग्रहण के लिए पीएनजीआरबी का अनुमोदन लेना होगा और बाकी शर्तों को भी पूरा करना होगा।

इस अधिग्रहण के बाद टोरेंट गैस के पास सात राज्यों और एक संघ शासित प्रदेश के 33 जिलों के 17 भौगिलिक क्षेत्रों में शहर गैस नेटवर्क स्थापित करने का अधिकार आ गया है। कंपनी ने इन जिलों में सीजीडी नेटवर्क के विकास में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है, जिसमें से 1,500 करोड़ रुपये पहले ही निवेश किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर, सांवरिया गैस के निदेशक, एच पी सिंह ने कहा, ‘‘सांवरिया में टोंरेंट को अपनी हिस्सेदारी बेचना एक बहुत ही सोच समझाकर लिया गया फैसला है। टोरेंट इसमें काफी मूल्य सृजन करेगी और हमें विश्वास है कि शहर और मथुरा के लोग टोरेंट गैस के अनुभव और विशेषज्ञता से काफी लाभान्वित होंगे।

टोरेंट गैस फार्मा से लेकर बिजली कारोबार वाले टोरेंट समूह का हिस्सा है, जिसका राजस्व 22,000 करोड़ रुपये का है।

यह उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के 33 जिलों में वाहनों के लिए सीएनजी तथा उद्योगों और घरों के लिए पीएनजी की बिक्री करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?