लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में 29 अगस्त को कितना बढ़ा दाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 29, 2018 09:25 IST

दिल्ली में डीजल का दाम मंगलवार (28 अगस्त) को 69.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था, जो सर्वोच्च था। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में डीजल की कीमत बुधवार को 74.1 रुपये प्रति लीटर है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त: पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बुधवार (29 अगस्त) को कीमतें बढ़ने का सिलसिला एकबार फिर बढ़ गई। इंडियन ऑयल के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे का इजाफा हो गया है। वहीं मुंबई में 13 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। 

दिल्ली में डीजल का दाम मंगलवार (28 अगस्त) को 69.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था, जो सर्वोच्च था। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में डीजल की कीमत बुधवार को 74.1 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले 29 मई, 2018 को मुंबई में डीजल की कीमतें सर्वोच्च स्तर पर पहुंची थी लेकिन आज की बढ़ोत्तरी ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों ने पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें 29 अगस्त को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव...

29 अगस्त 2018, पेट्रोल की कीमतेंः-

शहरबुधवार की कीमत
दिल्ली78.23  रुपए
कोलकाता81.16  रुपए
मुंबई85.65 रुपए
चेन्नई81.28  रुपए

चार महानगरों में 29 अगस्त को डीजल की कीमत:-

दिल्ली 69.8  रुपए
कोलकाता72.64 रुपए
मुंबई74.1  रुपए
चेन्नई

73.74 रुपए

* ये रेट 29 अगस्त 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि तेल की लगातार बढ़ती कीमतों से देश की जनता काफी परेशान है तो वहीं मोदी सरकार का खजाना काफी भर रहा है। एबीपी के मुताबिक 2015-16 से 2017-18 के बीच सरकार के खजाने में तेल की बिक्री से करीब 14.88 लाख करोड़ रुपये हुए। 2016-17 में केंद्र सरकार को 3.34 लाख करोड़ और राज्य सरकारों को 1.89 लाख करोड़ रुपये की कमाई पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री से हुई है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम