लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के भाव फिर से आसमान पर, जानिए 10 अगस्त का कितना बढ़ा रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 10, 2018 09:41 IST

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शुक्रवार (10 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  77.17 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 73.19  रुपये प्रति लीटर रहेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्तः पिछले हफ्ते से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस दौरान पेट्रोल का भाव करीब 1 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक 10 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  77.17 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 73.19  रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 68.61 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 66.03 रुपये प्रति लीटर है। यह बीते दो महीनों में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल के भाव हैं। आखिरी बार 9 जून को पेट्रोल-डीजल के भाव इतने चढ़े थे।

10 अगस्त को पेट्रोल-डीजल की कीमत

प्रेट्रोल- दिल्ली- ₹ 77.17 /LTRडीजल- दिल्ली- 68.61/LTR

प्रेट्रोल- मुंबई- ₹  73.19 /LTRडीजल- मुंबई- ₹ 66.03 /LTR

प्रेट्रोल- कोलकता- ₹ 80.12 /LTRडीजल- कोलकता - ₹ 71.45 /LTR

प्रेट्रोल- चेन्नई- ₹ 80.17 /LTRडीजल- चेन्नई- ₹ 72.46/LTR

* ये रेट 10 अगस्त 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक  करें।

पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये शुरू की गयी ‘कैश बैक’ योजना में कटौती की गई है। ग्राहकों को ईंधन भराने के बाद डिजिटल भुगतान पर अब 0.75 प्रतिशत के बजाय केवल 0.25 प्रतिशत छूट मिलेगी। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के इरादे से 13 दिसंबर 2016 को पेट्रोल और डीजल खरीदने पर भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड जैसे प्लास्टिक मनी से किये जाने पर 0.75 प्रतिशत छूट दी जा रही थी।यह छूट ‘कैश बैक’ माध्यम से दी जा रही थी। भुगतान के तीन दिन के भीतर यह छूट राशि ग्राहकों के खाते में डाल दी जाती थी।

पेट्रोल पंप में डिजिटल भुगतान पर अब कम मिलेगा ‘कैश बैक’

पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये शुरू की गयी ‘कैश बैक’ योजना में कटौती की गई है। ग्राहकों को ईंधन भराने के बाद डिजिटल भुगतान पर अब 0.75 प्रतिशत के बजाय केवल 0.25 प्रतिशत छूट मिलेगी। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के इरादे से 13 दिसंबर 2016 को पेट्रोल और डीजल खरीदने पर भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड जैसे प्लास्टिक मनी से किये जाने पर 0.75 प्रतिशत छूट दी जा रही थी।यह छूट ‘कैश बैक’ माध्यम से दी जा रही थी। भुगतान के तीन दिन के भीतर यह छूट राशि ग्राहकों के खाते में डाल दी जाती थी।तेल कंपनियों ने अब पट्रोल पंप परिचालकों को दी सूचना में कहा है कि छूट कम कर 0.25 प्रतिशत कर दी गयी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप परिचालकों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर इस बारे में ग्राहकों को सूचना देने को कहा है। यह एक अगस्त 2018 से लागू होगा। ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-वालेट या मोबाइल वालेट के जरिये भुगतान पर 0.75 प्रतिशत छूट से पेट्रोल पर प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल पर 50 पैसा प्रति लीटर छूट मिलती थी। छूट कम कर पेट्रोल पर अब 19 पैसा और डीजल पर 17 पैसा प्रति लीटर कर दी गई है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीज़ल की कीमतेंपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारतदिल्ली में मंत्री पंकज सिंह ने बस से किया सफर, लोगों से की खास अपील

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है