लाइव न्यूज़ :

Third Party Insurance: केंद्र सरकार ने दिया एक और झटका, एक जून से कार और बाइक बीमा कराना पड़ेगा महंगा, जानें कितने बढ़ेगी इंश्योरेंस की प्रीमियम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 26, 2022 15:34 IST

Third Party Insurance: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक जून से विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए तीसरे पक्ष के मोटर बीमा प्रीमियम में वृद्धि कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकारों एवं दोपहिया वाहनों की बीमा लागत भी बढ़ने की संभावना है।दोपहिया वाहनों पर 1,366 रुपये का प्रीमियम लगेगा।वर्ष 2019-20 के 2,072 रुपये की तुलना में अब 2,094 रुपये की दर से प्रीमियम लगेगा।

Third Party Insurance: केंद्र सरकार एक और झटका देने की तैयारी कर ली है। महंगाई की मार फिर से पड़ने वाली है। सरकार ने इस साल 21 मार्च को जारी एक मसौदा अधिसूचना के आधार पर 1 जून से मोटर थर्ड पार्टी बीमा के लिए संशोधित दरों को अधिसूचित किया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी मोटर वाहन बीमा के प्रीमियम में वृद्धि की, जो एक जून से लागू होगी। इसकी वजह से कार और दोपहिया वाहनों का बीमा महंगा होने की संभावना है।

मंत्रालय द्वारा अधिसूचित संशोधित दर के मुताबिक एक हजार सीसी क्षमता इंजन वाली निजी कारों के लिए प्रीमियम वर्ष 2019-20 के 2072 रुपये के मुकाबले अब 2094 रुपये होगा। इसी प्रकार 1000 से 1500 सीसी इंजन की निजी कारों के लिए प्रीमियम 3221 रुपये के बजाय अब 3416 रुपये होगा।

हालांकि 1500 से अधिक सीसी की निजी कारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा के प्रीमियम में कमी की गई है और यह 7,897 रुपये से घटकर 7890 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार 150 से 350 सीसी तक के दो पहिया वाहनों का प्रीमियम 1366 रुपये होगा।

 जबकि 350 से अधिक सीसी के दोपहिया वाहन के लिए यह दर 2804 रुपये होगी। कोविड-19 महामारी के कारण दो साल तक अपरिवर्तित रहने के बाद अब संशोधित तृतीय-पक्ष (टीपी) बीमा प्रीमियम एक जून से लागू हो जाएगा। टीपी दरों को इससे पहले इरडा ने अधिसूचित किया था। 

टॅग्स :मोटर व्हीकल अधिनियमभारत सरकारनितिन गडकरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम