लाइव न्यूज़ :

IL&FS के नए बोर्ड ने की पांच घंटे की मैराथन बैठक, कोटक बोले- डूबने नहीं देंगे 

By भाषा | Updated: October 5, 2018 07:48 IST

आईएलएंडएफएस समूह की संपत्ति के मूल्य की रक्षा की जाएगी: उदय कोटक

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबरः सरकार द्वारा नियुक्त संकटग्रस्त आईएलएंडएफएस समूह के नए निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को पांच घंटे की मैराथन बैठक हुई। बोर्ड ने कहा है कि वह समूह और उसकी 348 अनुषंगियों के हितों या संपत्ति के मूल्य की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। 

बोर्ड ने कहा है कि समूह के निदेशक मंडल की नियमित आधार पर बैठक होगी जिससे भविष्य की रूपरेखा का मसौदा बनाया जा सके। सरकार ने सोमवार को सत्यम कंप्यूटर की तर्ज पर आईएलएंडएफएस समूह का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। 

पहली बैठक के बाद नए बोर्ड के चेयरमैन उदय कोटक ने संवाददाताओं से कहा कि निदेशक मंडल कंपनी के शेयरधारकों के साथ भी बैठक करेगा। कंपनी के शेयरधारकों में एलआईसी के पास उसकी 25.34 प्रतिशत, ओरिक्स कॉरपोरेशन आफ जापान के पास 23.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा एचएफसी, एसबीआई और सेंट्रल बैंक के पास भी आईएलएंडएफएस की हिस्सेदारी है। 

यूएई सावरेन वेल्थ फंड, अबू धाबी निवेश प्राधिकरण के पास भी कंपनी की 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कोटक ने कहा कि बोर्ड उचित समय पर शेयरधारकों के साथ बैठक करेगा। बोर्ड ने आडिटर नंदकिशोर को समूह की आडिट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है। 

आईएलएंडएफएस के ऊपर सामूहिक रूप से बैंकों और अन्य ऋणदाताओं का 91,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। समूह की कई इकाइयों बैंकों के कर्ज के भुगतान में चूक कर चुकी हैं। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि आईएलएंडएफएस जैसी बड़ी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) द्वारा कर्ज चुकाने में चूक से वित्तीय बाजारों में नकदी का संकट हो जाएगा। 

यह संकट सामने आने के बाद से शेयर बाजारों का हाल बेहाल है। आवास वित्त कंपनियों, एनबीएफसी तथा म्यूचुअल फंड कंपनियों के शेयरों में गिरावट आ रही है। 

कोटक की अगुवाई वाले नए बोर्ड के अन्य सदस्यों में सेबी के पूर्व चेयरमैन जी एन वाजपेयी, आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन जी सी चतुर्वेदी, आईएएस अधिकारी मालिनी शंकर, सत्यम कंप्यूटर को संकट से बाहर निकालने वाले विनीज नायर और वरिष्ठ आडिटर नंदकिशोर शामिल हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम