लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश के बीच संबंधों में आई खटास ने आम के मिठास को कर दिया है खट्टा, सीमांचल से आम नहीं हो रहा निर्यात

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2025 18:14 IST

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण संबंधों का सीधा असर इस बार सीमांचल क्षेत्र के आम उत्पादकों पर पड़ रहा है। 

Open in App

पटना:बिहार के सीमांचल इलाके में इस साल आम का बंपर उत्पादन हुआ है, जिसे इस क्षेत्र के लोग "मैंगो इयर" कहकर संबोधित कर रहे हैं। लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में आई खटास ने इस 'मीठी' खुशी को 'खट्टा' कर दिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण संबंधों का सीधा असर इस बार सीमांचल क्षेत्र के आम उत्पादकों पर पड़ रहा है। 

दरअसल, सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों से भारी मात्रा में आम पहले बांग्लादेश के बाजारों तक पहुंचता था। बांग्लादेश इन आमों को री-पैकिंग कर 'बांग्लादेशी आम' के नाम से अन्य देशों में भी निर्यात करता था, जिससे स्थानीय किसानों को अच्छा मुनाफा होता था। मगर, वर्तमान तनाव के चलते कई घुसपैठ वाले अवैध बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप सीमांचल का आम आसानी से इस बार बांग्लादेश के बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है। कटिहार के बड़े आम व्यापारी कालिदास बनर्जी ने कहा कि बाजार पर असर तो है, लेकिन राष्ट्रहित सबसे पहले है। इसलिए, हम आम व्यापारी सरकार के निर्णय के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक नुकसान के बावजूद, देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी जा रही है। 

स्थानीय जानकार बताते हैं कि बांग्लादेश में हालिया तख्ता पलट के बाद, आम के अच्छे पैदावार के लिए खास पहचान रखने वाले कटिहार के आम बगीचों पर बड़ा असर पड़ा है। हालांकि, उनका मानना है कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए यह जायज कदम है। जहां तक अधिक आम उपज के कारण दाम नहीं मिलने की बात है, तो किसान इससे खास परेशान नहीं दिख रहे हैं। वे अब देश के ही अन्य राज्यों में वैकल्पिक बाजार ढूंढकर अपने आम को खपाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि इस "मैंगो एयर" का पूरा लाभ उठा सकें और अपनी मेहनत को बर्बाद होने से बचा सकें।

टॅग्स :बिहारबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम