लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 72.61 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:52 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों के दम पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 72.61 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 72.61 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले दिवस के स्तर के मुकाबले 14 पैसे ऊपर है।

शुक्रवार को रुपया 72.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 90.33 पर आ गया।

इस बीच घरेलू मोर्चे पर बीएसई का सेंसेक्स 488.89 अंक की बढ़त के साथ 52,033.19 अंक पर और एनएसई निफ्टी 128.85 अंक की मजबूती के साथ 15,292.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को एफपीआई ने 37.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स