लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में नये रिकार्ड बनाने का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 277 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,300 के ऊपर

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:52 IST

Open in App

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 277 की तेजी के साथ पहली बार 58,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कुल मिलाकर सकारात्मक रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से पूंजी प्रवाह बने रहने के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी से बाजार को मजबूती मिली। तीस शेयरों पर आधारित संसेक्स 277.41 अंक यानी 0.48 प्रतिशत चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 58,129.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 58,194 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 89.45 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकार्ड 17,323.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 17,340.10 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रिलांयस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा। इसके अलावा, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, मारुति और डा. रेड्डीज भी प्रमुख रूप से लाभ में रहें। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में एचयूएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से धातु और वाहन शेयरों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार मजबूत हुआ। आरआईएल में जोरदार तेजी से बाजार को समर्थन मिला। वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख सूचकांक लाभ में रहें। मझोली तथा छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली बनी रही। वहीं बाजार में जोखिम के स्तर को बताने वाला ‘वोलाटिलिटी इंडेक्स’ (उतार-चढ़ाव सूचकांक) 2 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से फिलहाल उदार नीतिगत रुख बनाये रखने के बयान के बाद मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश में तेजी तथा घरेलू पूंजी प्रवाह जारी रहने से निफ्टी इस सप्ताह करीब 3.5 प्रतिशत मजबूत हुआ...।’’ एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि सियोल और टोक्यो में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 73.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम