लाइव न्यूज़ :

नवंबर में चीन की विनिर्माण गतिविधियों की रफ्तार और सुधरी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:48 IST

Open in App

बीजिंग, 30 नवंबर (एपी) चीन की विनिर्माण गतिविधियों की रफ्तार नवंबर में और तेज हुई है। इससे पता चलता है कि चीन कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से तेजी से उबर रहा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका और यूरोप में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिससें वहां कारोबारी गतिविधियों पर नए सिरे से अंकुश लगाए जा रहे हैं।

सरकारी सांख्यिकी एजेंसी तथा एक उद्योग समूह द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में मासिक खरीद प्रबंधक सूचकांक नवंबर में बढ़कर 52.1 पर पहुंच गया है। 50 से ऊपर का आंकड़ा गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है। अक्टूबर में यह सूचकांक 51.4 पर था।

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने मार्च में घोषणा की थी कि अब महामारी पर नियंत्रण पा लिया गया है। इसके बाद से चीन में कारोबारी गतिविधियां लगातार सामान्य हो रही हैं।

चीन में कारखाने, स्टोर और कार्यालय खुल चुके हैं। हालांकि, दूसरे देशों से लोगों के आने पर अंकुश कायम हैं। चीन में खुदरा खर्च, वाहन बिक्री, कारखाना उत्पादन और अन्य गतिविधियां महामारी से पूर्व के स्तर पर पहुंच गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम