लाइव न्यूज़ :

सरकार ने फसल वर्ष 2021-22 के लिए 30 करोड़ 73.3 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्र ने जून में समाप्त होने वाले चालू फसल वर्ष 2021-22 के लिए 30 करोड़ 73.3 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

यह लक्ष्य फसल वर्ष 2020-21 के रिकॉर्ड 30 करोड़ 86.5 लाख टन के अनुमानित उत्पादन से थोड़ा कम है। यह पिछले वर्ष के उत्पादन से 3.74 प्रतिशत अधिक है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित रबी अभियान 2021-22 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान चालू फसल वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्यों का पूरा समर्थन करेगा।

उन्होंने कहा कि यह जलवायु परिवर्तन और वर्षा सिंचित खेती से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में राज्यों की मदद करने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

तोमर ने राज्यों से पानी, बिजली और उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और नैनो-यूरिया का उपयोग करने का आग्रह किया जो भूमि की उर्वरता के लिए कम खर्चीला और फायदेमंद है।

मंत्री ने कहा कि केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) को छोटे किसानों तक पहुंचना चाहिए ताकि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें।

राज्यों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पीएम किसान और केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) हर किसान तक पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम