लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद ई-कॉमर्स क्षेत्र और तेजी से बढ़ेगा: संजीव मेहता

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी के बाद ई-कॉमर्स क्षेत्र और तेजी से बढ़ेगा। वहीं, आधुनिक रिटेल फॉर्मेट भी पटरी पर लौटेगा लेकिन यह बड़े हाइपरमार्केट के रूप में नहीं छोटे प्रारूप के स्टोर के रूप में होगा।

मेहता ने अमेजन संभव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र सिर्फ अपनी सुविधा की वजह से नहीं बढ़ेगा, बल्कि यहां आप सब कुछ खरीद सकते हैं, इस वजह से भी क्षेत्र आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि महामारी से भारतीय खुदरा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाया जा रहा है। अगले कुछ साल में सामान्य किराना स्टोर यानी पास-पड़ोस की दुकानें अधिक डिजिटल होंगी।

मेहता ने कहा, ‘‘परंपरागत भारतीय खरीदारी एक अभियान की तरह होती है। लोग सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं जाते, बल्कि वे इसका आनंद उठाने जाते हैं। लेकिन यह कुछ कम होगा।’’

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान आधुनिक शॉपिंग केंद्र मसलन कुछ बड़े माल बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई लॉकडाउन के दौरान तो बंद भी हो गए।

मेहता ने कहा, ‘‘आगे चलकर ई-कॉमर्स क्षेत्र अपनी ‘सुविधा’ तथा सभी वस्तुओं को उपलब्ध कराने की वजह से तेजी से आगे बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार