लाइव न्यूज़ :

जल्द ही टेस्ला कर सकती है भारतीय बाजार में एंट्री! इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर 17 मई को हुई है मीटिंग-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: May 18, 2023 15:22 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला के कर्मचारियों और भारत सरकार के अधिकारियों के बीच 17 मई को एक मीटिंग हुई है। यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है जब पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क की कंपनी टेस्ला जल्दी ही भारत आ सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस सिलसिले में कंपनी ने भारत सरकार से 17 मई को मीटिंग भी की है। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने भारत सरकार से इस बारे में मीटिंग की है, इससे पहले भी बैठक हो चुकी है।

नई दिल्ली: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी 'टेस्ला​​​​​' को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, कंपनी जल्द ही भारत में अपने कारोबार को शुरू कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो कंपनी के कर्मचारियों ने 17 मई को भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंपनी के कर्मचारियों ने बुधवार को हुए मीटिंग में टेस्ला की ओर से भारत में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की बात कही गई है। 

हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इस बारे में न तो एलन मस्क ने कुछ कहा है और न ही टेस्ला और भारत सरकार के तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब टेस्ला ने भारत में एंट्री लेने चाही है और बात नहीं बनी है। इससे पहले पिछले साल भी टेस्ला के कर्मचारियों ने भारत सरकार पर यहां कारोबार शुरू करने के लिए बात की थी लेकिन उस समय सही से तालमेल नहीं बैठ पाया था जिससे यह डील नहीं हो पाई थी। 

क्यों नहीं हो पाई थी पिछले साल डील

भारत में कारोबार शुरू करने के लिए पिछली बार टेस्ला और भारत सरकार के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन यह मीटिंग सफल नहीं रह पाई थी। जानकारी के अनुसार, उस समय टेस्ला यह चाहती थी कि सरकार पूरी तरह से असेंबल गाड़ियों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 100% से घटाकर 40% कर दे लेकिन सरकार कंपनी के इस मांग को ठुकरा दिया था जिस कारण यह डील नहीं हो पाई थी। 

यही नहीं सरकार ने उस समय यह भी कहा था कि अगर कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर विचार करती है तो उसे इंपोर्ट ड्यूटी पर कुछ रियायत दिया जा सकता है और इस पर विचार भी किया जा सकता है। ऐसे में कंपनी ने सरकार के इस ऑफर पर विचार करने के बाद बुधवार को फिर से मीटिंग की है। बता दें कि यह मीटिंग उस समय हो रही है जब पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका की यात्रा पर जा रहे है। 

एलन मस्क को तेलंगाना में फैक्ट्री लगाने का भी मिला है ऑफर

पिछले साल एक यूजर ने एलन मस्क से ट्विटर पर पूछा था कि क्या टेस्ला फ्यूचर में भारत में एक प्लांट बना रही है?  इस पर मस्क ने जवाब भी दिया था और कहा था कि 'टेस्ला ऐसे किसी लोकेशन पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं लगाएगी जहां उसे पहले से कारों को बेचने और सर्विस की परमीशन नहीं है।'

बता दें कि एलन मस्क को भारत में फैक्ट्री लगाने के कई ऑफर मिले है लेकिन अभी तक कंपनी और भारत सरकार पर टेस्ला के भारत में एंट्री को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस बीच टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव मस्क को तेलंगाना में फैक्ट्री लगाने का ऑफर दिया है। 

उन्होंने मस्क के एक ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा है कि ,'हाय एलन, मैं भारत में तेलंगाना राज्य का उद्योग और वाणिज्य मंत्री हूं। भारत/तेलंगाना में कारोबार स्थापित करने की चुनौतियों को लेकर काम करने के लिए टेस्ला के साथ साझेदारी करने पर खुशी होगी। हमारा स्टेट सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स में एक चैंपियन है और भारत में शीर्ष पायदान का बिजनेस डेस्टिनेशन है।' यही नहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी ट्वीट कर मस्क को पंजाब में फैक्ट्री लगाने का ऑफर दिया था। 

 

टॅग्स :बिजनेसटेस्लाएलन मस्कUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम