लाइव न्यूज़ :

Telecom Customers: फोन ग्राहकों की संख्या 117.03 करोड़, मोबाइल कनेक्शन घटकर 114.29 करोड़, जानें नवंबर और दिसंबर आंकड़े, कौन कंपनी पहले पायदान पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2023 21:05 IST

Telecom Customers: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी मासिक ग्राहक रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.74 करोड़ हो गई जबकि नवंबर में यह 2.71 करोड़ थी।

Open in App
ठळक मुद्देमासिक आधार पर इसमें 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिलायंस जियो के 2.92 लाख नए ग्राहकों की संख्या की अहम भूमिका रही। भारती एयरटेल ने 1.46 लाख नए ग्राहक जोड़े जबकि बीएसएनल ने 13,189 और क्वाड्रेंट ने 6,355 नए ग्राहक बनाए।

Telecom Customers: देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या दिसंबर, 2022 में मामूली बढ़त के साथ 117.03 करोड़ हो गई। इसमें फिक्स्ड लाइन कनेक्शन की संख्या में बढ़ोतरी का प्रमुख योगदान रहा। दूरसंचार नियामक ट्राई की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फोन ग्राहकों की संख्या नवंबर के 117.01 करोड़ से बढ़कर दिसंबर में 117.03 करोड़ हो गई।

इस तरह मासिक आधार पर इसमें 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी मासिक ग्राहक रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.74 करोड़ हो गई जबकि नवंबर में यह 2.71 करोड़ थी।

फिक्स्ड फोन ग्राहकों की संख्या बढ़ने के पीछे रिलायंस जियो के 2.92 लाख नए ग्राहकों की संख्या की अहम भूमिका रही। इस दौरान भारती एयरटेल ने 1.46 लाख नए ग्राहक जोड़े जबकि बीएसएनल ने 13,189 और क्वाड्रेंट ने 6,355 नए ग्राहक बनाए। दूसरी तरफ, एमटीएनएल ने इस महीने में 1.10 लाख ग्राहक गंवा दिए जबकि वोडाफोन इंडिया ने 15,920 लैंडलाइन ग्राहक खो दिए।

मोबाइल फोन धारकों की संख्या दिसंबर में मामूली गिरावट के साथ 114.29 करोड़ पर आ गई। नवंबर में यह संख्या 114.30 करोड़ थी। इस गिरावट के पीछे वोडाफोन आइडिया के 24.7 लाख ग्राहकों का कम होना एक बड़ा कारण रहा। दिसंबर में रिलायंस जियो ने 17 लाख नए मोबाइल फोन कनेक्शन दिए जबकि भारती एयरटेल ने 15.2 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं बीएसएनएल ने 8.76 लाख ग्राहक गंवा दिए। ब्रॉडबैंड कनेक्शन धारकों की संख्या नवंबर के 82.53 करोड़ से बढ़कर दिसंबर में 83.22 करोड़ हो गई।

टॅग्स :जियोटेलीकॉमबीएसएनएलएमटीएनएलVodafone Ideaएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम