लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बहाने साइबर हमले की चेतावनी के बाद दूरसंचार कंपनियों ने बढ़ाई सतर्कता

By भाषा | Updated: June 23, 2020 21:12 IST

सरकार की चेतावनी के बाद दूरसंचार कंपनियों ने साइबर हमले को लेकर नेटवर्क और सिस्टम की सतर्कता बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार कंपनियों ने सरकार की हालिया चेतावनी के बाद नेटवर्क और सिस्टम की सतर्कता बढ़ा दी है।सरकार ने आगाह किया था कि साइबर हमलावर कोविड-19 के बहाने बड़े पैमाने पर निशाना बना सकते हैं।

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों ने सरकार की हालिया चेतावनी के बाद नेटवर्क और सिस्टम की सतर्कता बढ़ा दी है। सरकार ने आगाह किया था कि आने वाले दिनों में साइबर हमलावर कोविड-19 के बहाने लोगों और कारोबारियों को बड़े पैमाने पर निशाना बना सकते हैं।

एयरटेल ने एक सुरक्षा परामर्श में कहा है कि लगातार निगरानी कर रही है और अगले 5-7 दिनों के लिए सुरक्षा संचालन केंद्र को उच्च जोखिम की स्थिति के लिए तैयार किया गया है। एयरटेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं, और इस कारण जोखिम बढ़ गया है, खासतौर से फिशिंग हमलों को लेकर। एयरटेल ने अपने ग्राहकों से संभावित हमले से बचने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाए करने के लिए कहा है।

कंपनी ने कहा, ‘‘इन हमलों से न सिर्फ महत्वपूर्ण कारोबारी गतिविधियों के बाधित होने का जोखिम है, बल्कि आपके ब्रांड की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है... इन खतरों से बचने के लिए संगठनों को अपने साइबर ढांचे को मजबूत बनाने की जरूरत है।’’

विभिन्न रिपोर्टों का हवाला देते हुए एयरटेल ने चेतावनी दी कि ई-मेल, फिशिंग हमले, संदिग्ध वेबपेज, इंटरनेट लिंक, नेटवर्क से जुड़े अन-अपडेटेड सिस्टम और आईडी चोरी के जरिए साइबर हमले शुरू किए जा सकते हैं।

कंपनी ने सुझाव दिया है कि घर से काम करने वाले सभी कर्मचारियों को एंटी-वायरस और अन्य सॉफ्टवेयर पैच अपडेट करने की सलाह दी जाए, और उन्हें नियमित अंतराल पर इस बारे में जागरूकता किया जाए। संपर्क करने पर वोडाफोन आइडिया के एक प्रवक्ता और रिलायंस जियो के एक सूत्र ने कहा कि सतर्कता के स्तर को बढ़ा दिया है। पिछले सप्ताह भारत की साइबरसुरक्षा की नोडल एजेंसी सीईआरटी-इन ने संभावित फिशिंग हमले की चेतावनी जारी की थी।

टॅग्स :टेलीकॉमकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?