लाइव न्यूज़ :

तलवंडी साबो संयंत्र की दूसरी इकाई में तकनीकी खराबी, पंजाब में बिजली का संकट गहराया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार जुलाई पंजाब में तलवंडी साबो विद्युत संयंत्र की एक और इकाई में तकनीकी खराबी की वजह से बिजली का उत्पादन रुकने से प्रदेश में बिजली का संकट और गहरा गया है।

पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मन्सा स्थित निजी कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) की 600 मेगावाट उत्पादन क्षमता की एक और इकाई में बॉयलर में रिसाव के चलते बिजली का उत्पादन रुक गया।

टीएसपीएल की 660 मेगावाट क्षमता की एक इकाई पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ी है।

कोयले से बिजली का उत्पादन करने वाली टीएसपीएल की कुल स्थापित क्षमता 1,980 मेगावाट है।

टीएसपीएल की दूसरी इकाई में तकनीकी खराबी ऐसे समय में आयी है जब राज्य के कई शहरी और ग्रामीण इलाके बिजली के संकट का सामान कर रहे हैं।

शनिवार को बिजली की मांग 13,067 मेगावाट हो गयी जबकि आपूर्ति 12,979 मेगावाट थी। इस तरह दोनों के बीच का अंतर 88 मेगावाट था।

बिजली संकट से निपटने के उपायों के तहत पीएसपीसीएल पहले ही रोलिंग मिल और इंडक्शन फर्नेस सहित कई उद्योगों के लिए हफ्ते में तीन दिन की छुट्टी लागू कर चुकी है। ऐसा सात जुलाई तक के लिए किया गया है।

केवल आवश्यक सेवाओं और नियमित संस्करण उद्योगों को इन नियमों से बाहर रखा गया है।

इसके अलावा राज्य सरकार पहले ही सरकारी कार्यालयों को 10 जुलाई तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक काम करने का निर्देश दे चुकी है। उन्हें एयर कंडीशनर का इस्तेमाल न करने को भी कहा गया है।

राज्य में 13,500 मेगावाट की आपूर्ति के मुकाबले पिछले हफ्ते मांग 16,000 मेगावाट की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?