लाइव न्यूज़ :

अब इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रिटर्न दाखिल के पोर्टल पर वार्षिक सूचना विवरण प्राप्त कर सकते हैं करदाता

By भाषा | Updated: November 14, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर आयकर विभाग ने रविवार को कहा कि करदाता अब इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रिटर्न दाखिल करने वाले यानी ई-फाइलिंग पोर्टल पर नए वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) को हासिल कर सकते हैं। इसमें ब्याज, लाभांश, प्रतिभूतियां और म्यूचुअल फंड लेनदेन और विदेशों से धनप्रेषण जैसी जानकारियों की अतिरिक्त श्रेणियां शामिल हैं।

आयकर विभाग ने पिछले महीने उच्च मूल्य वाले वित्तीय लेनदेन की सूची का विस्तार किया था, जो करदाताओं के लिए उनके फॉर्म 26एएस में उपलब्ध होगा। इसमें म्यूचुअल फंड (एमएफ) खरीद, विदेशों से धनप्रेषण जैसी जानकारी शामिल होंगी।

फॉर्म 26एएस एक वार्षिक समेकित कर विवरण है, जिसे करदाता अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) का उपयोग करके आयकर वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘एआईएस से (सूचनाओं तक) पहुंच में आसानी मिलती है। इसे अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर हासिल किया जा सकता है और पीडीएफ, सीएसवी और जेएसओएन (मशीन-पठनीय प्रारूप) में डाउनलोड किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम