लाइव न्यूज़ :

अभी तय नहीं पीयूष जैन की कर देनदारी: डीजीजीआई

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों की तलाशी के दौरान बरामद 197.49 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी को कारोबार के रूप में देखे जाने संबंधी खबरों को 'विशुद्ध अटकल' बताते हुए खारिज कर दिया है।

जीएसटी महानिदेशालय की खुफिया इकाई (डीजीजीआई) ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि जैन के ठिकानों की तलाशी के दौरान कुल 197.49 करोड़ रुपये नकदी, 23 किलो सोना और कुछ अन्य कीमती 'आपत्तिजनक सामान' बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी सुगंधित उत्पाद बनाने वाली कंपनी ओडोकेम इंडस्ट्रीज से जुड़े परिसरों से की गई है। जैन इसी कंपनी का प्रवर्तक है।

इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाबी नकदी बरामद होने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया कि जीएसटी विभाग इसे जैन का कारोबार मानकर उसका एक चौथाई हिस्सा कर के रूप में चुकाने की मंजूरी देने का फैसला कर सकता है।

लेकिन डीजीजीआई ने इन खबरों को नकारते हुए कहा कि आरोपी के स्वैच्छिक बयान की अभी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही उस पर देनदारी की सही स्थिति पता चल पाएगी। उसने इन खबरों को निराधार एवं अटकल बताते हुए कहा, "तलाशी में जब्त समूची रकम भारतीय स्टेट बैंक के पास जमा कराई गई है।"

डीजीजीआई ने कहा, "जब्त रकम में से मैसर्स ओडोकेम इंडस्ट्रीज की तरफ से किसी भी बकाया कर का भुगतान नहीं किया गया है। अभी कर देनदारी का निर्धारण होना बाकी है।"

उसने जैन की तरफ से दी गई जानकारियों का ब्योरा न देते हुए कहा कि स्वैच्छिक बयान चल रही जांच का विषय है और जब्त नकदी के स्रोत एवं कर देनदारी का फैसला तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों की पड़ताल पर निर्भर करेगा। उसने कहा कि जैन के अपनी गलती मानने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था।

जीएसटी विभाग के हाथों गिरफ्तार होने के बाद जैन को 27 दिसंबर को कानपुर की अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार