लाइव न्यूज़ :

कर चोरी , गंभीर धोखाधड़ी, अंतरराष्ट्रीय कर मामलों में चेहरा रहित अपील उपलब्ध नहीं: मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर आयकर विभाग की चेहरारहित अपील योजना गंभीर धोखाधड़ी, कर चोरी के बड़े मामलों, अंतरराष्ट्रीय कर मामलों, बेनामी संपत्ति कर अथवा कालाधन कानून के तहत आने वाले मामलों में उपलब्ध नहीं होगी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह कहा।

आयकर विभाग की चेहरारहित अपील योजना 25 सितंबर को शुरू की गई थी। इसके तहत आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील के लिये पूरी तरह से चेहरारहित प्रक्रिया उपलब्ध है। चेहरारहित प्रक्रिया से तात्पर्य ऐसी प्रक्रिया है जिसमें करदाता और अपील की सुनवाई करने वाले को एक दूसरे को पहचाने बिना एक दूसरे के आमने सामने पहुंचे बिना ही पूरी प्रक्रिया आनलाइन होती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट किया कि योजना के तहत मिलने वाली अपील को किसी भी अधिकारी को आवंटित कर दिया जाता है। अपील करने वाले को इस अधिकारी की पहचान नहीं होती है। अपीलीय आयुक्त का फैसला टीम आधारित होता है।

कार्यालय ने स्पष्ट किया कि गंभीर धोखाधड़ी से जुड़े मामले, कर चोरी के बड़े मामले, संवेदनशील और खोजबीन वाले मामलों, अंतरराष्ट्रीय कर के मामले, कालाधन कानून और बेनामी संपत्ति से जुड़े मामलों में चेहरारहित अपील की यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

वित्त मंत्री के कार्यालय ने कर अनुपालन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिये उठाये गये कदमों को सिलसिलेवार बताते हुये कहा कि व्यक्तिगत करदाताओं की सुविधा के लिये पहले से भरे आयकर रिटर्न फार्म (आईटीआर) उपलब्ध कराये गये हैं।

आईटीआर फार्म में अब करदाताओं के आय का ब्यौरा पहले से ही भरा हुआ उपलब्ध करा दिया जाता है। इसके साथ ही एक अक्ट्रबर 2019 के बाद से आयकर विभाग से भेजा जाने वाला कोई भी संदेश एक कंप्यूटर से निकले विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या के साथ भेजा जाता है। विभागने करदाता चार्टर को भी लागू किया है जिसमें करदाता के प्रति विभाग की ओर से कुछ सैद्धांतिक प्रतिबद्धताओं को बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब