लाइव न्यूज़ :

ताउते चक्रवात: मुंबई आ रही इंडिगो, स्पाइसजेट की तीन उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन

By भाषा | Updated: May 17, 2021 13:59 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई चक्रवात ताउते के चलते सोमवार को मुंबई आ रही इंडियो और स्पाइसजेट की तीन उड़ानों के रास्ते में बदलाव किया गया है।

एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई हवाईअड्डे को दो बजे तक बंद करने के चलते ऐसा किया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि शहर आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया, जबकि स्पाइसजेट की एक उड़ान को सूरत की ओर मोड़ा गया।

बयान के मुताबिक इसके अलावा इंडिगो की एक उड़ान को वापस लखनऊ भेजा गया।

सीएसएमआईए ने बताया कि मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।

मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान 'ताउते' पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स