लाइव न्यूज़ :

तत्व चिंतन के प्रथम सार्वजनिक शेयर-बिक्री में दूसरे दिन 15 गुना बोलियां मिली

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी तत्व चिंतन फार्मा केम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन सोमवार को 15.05 गुना बोलियां मिली।

आईपीओ के अंतर्गत 4,90,84,165 शेयरों के लिये बोलियां आयीं जबकि बिक्री के लिये 32,61,882 शेयर रखे गये हैं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 1.97 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 12.21 गुना और खुदरा निवेशकों के अंतर्गत 23.74 गुना बोलियां मिली।

कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिये आईपीओ लायी है। इसमें 225 करोड़ रुपये के नये शेयर और 275 करोड़ रुपये के प्रवर्तकों के पास के शेयर बिक्री पेशकश के तहत बेचे जा रहे हैं।

आईपीओ के लिये कीमत दायरा 1,073-1,083 रुपये प्रति शेयर है।

इससे पहले, शुक्रवार को पहले दिन कंपनी के आईपीओ को कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान मिल गया था।

तत्व चिंतन फार्मा केम ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटाये थे।

निर्गम के लिये आवेदन मंगलवार शाम पांच बजे तक दिये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?