लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में इस्पात ट्यूब संयंत्र में लाखों पाउंड का निवेश करेगी टाटा स्टील

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:13 IST

Open in App

लंदन, 15 अप्रैल टाटा स्टील ने ब्रिटेन के ईस्ट मिडलैंड्स में स्टील ट्यूब संयंत्र में बदलाव लाने की योजना की घोषणा की है। भारत की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने कहा है कि वह अपने इस कारोबार को मजबूत भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराएगी।

कॉर्बी के इस 150 एकड़ के स्थल पर काम शुरू हो गया है। इस संयंत्र में खेल स्टेडियमों के लिए महत्वपूर्ण उत्पाद के साथ ऊंची इमारतों से लेकर अस्पताल के बिस्तरों और अक्षय हरित ऊर्जा योजनाओं के लिए सामान बनाया जाएगा।

इस साइट के श्रमिक कंपनी के वेल्स के पोर्ट टालबोट संयंत्र में उत्पादित इस्पात से स्टील ट्यूब का विनिर्माण करेंगे।

टाटा स्टील, ब्रिटेन के चेयरमैन संदीप बिस्वास ने कहा, ‘‘इस्पात ब्रिटेन की भविष्य में कॉर्बन को समाप्त करने की योजना का आवश्यक हिस्सा बना हुआ है और आगे बना रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम ब्रिटेन के लिए सही उत्पाद बनाएं और उनकी आपूर्ति कर सकें।’’

बदलाव की योजना के अंतर्गत इस साइट पर विनिर्माण प्रक्रियाओं को 2.5 करोड़ पाउंड की योजना के तहत आगे बढ़ाया जाएगा। टाटा स्टील कॉर्बी वर्क्स के प्रबंधक गैरी ब्लैकमैन ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम हमारी साइट के सतत भविष्य तथा इस्पात श्रमिकों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव