लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स, भारतीय कुश्ती महासंघ ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:41 IST

Open in App

टाटा मोटर्स और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को अगले ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की पहल की शुरुआत के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत किया। 'पेरिस 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक पाने पर जोर’ पहल एक समग्र विकास कार्यक्रम है जिसका एकमात्र उद्देश्य अगले ओलंपिक में कुश्ती खेलों में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतना है। इस पहल के तहत डब्ल्यूएफआई, टाटा मोटर्स की मदद से सही बुनियादी ढांचे, मंच, अवसरों और सुरक्षा तक पहुंच प्रदान करके सभी आयु समूहों में पुरुष और महिला पहलवानों दोनों के विकास, प्रगति और उन्नति पर ध्यान दिया जायेगा। इसके साथ युवा और प्रतिभाशाली भारतीय पहलवानों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कोच और एक समृद्ध पोषण कार्यक्रम के माध्यम से मदद मिलेगी। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने एक कार्यक्रम में कहा, "डब्ल्यूएफआई के साथ अपनी स्थिर भागीदारी के माध्यम से हम देश की कुश्ती में समृद्ध प्रतिभा को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और बढ़ावा देंगे। टाटा मोटर्स खेल एवं खिलाड़ियों की मदद करने में भरोसा रखता है जो अपनी क्षमता, उत्साह और जुनून के साथ हमारे देश को आगे ले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

कारोबारकारों की कीमतों में 1.56 लाख तक की हुई कटौती, GST दर में बदलाव के बाद टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक, कार निर्माता कंपनियों ने जारी की कारों की नई कीमतें

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?